Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: WTC 2023-25 की लिस्ट में टॉप पर पहुंचे यशस्वी जायसवाल, अपने साथी खिलाड़ियों को पछाड़ा

IND vs AUS: WTC 2023-25 की लिस्ट में टॉप पर पहुंचे यशस्वी जायसवाल, अपने साथी खिलाड़ियों को पछाड़ा

Written By: Rishikesh Singh Published : Nov 24, 2024 11:24 am IST, Updated : Nov 24, 2024 11:55 am IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने इस शतक के साथ ही WTC 2023-25 के एख खास लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

IND vs AUS- India TV Hindi
Image Source : GETTY यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल

IND vs AUS: टीम इंडिया के स्टार युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की शानदार शतक जड़ा है। इस शतक के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में 205 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस मैच में टीम इंडिया ने जायसवाल की पारी के कारण एक बड़ा स्कोर बना दिया है। इस मुकाबले में शतक के कारण वह जायसवाल WTC 2023-25 की एक खास लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं और अपने साथी खिलाड़ियों को पछाड़ा दिया।

जायसवाल ने इन बल्लेबाजों को पछाड़ा

यशस्वी जायसवाल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस साइकल में अपना चौथा शतक जड़ दिया है। वह भारत के लिए WTC 2023-25 साइकल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। जायसवाल ने शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा को इस लिस्ट में पीछे कर दिया है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने इस WTC साइकल में तीन शतक जड़ा है। वहीं दुनियाभर के बल्लेबाजों की लिस्ट में वह चौथे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जो रूट हैं। रूट ने WTC 2023-25 साइकल में छह शतक जड़े हैं।

WTC 2023-25 साइकल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

  • यशस्वी जायसवाल - 4 शतक
  • शुभमन गिल - 3 शतक
  • रोहित शर्मा - 3 शतक
  • सरफराज खान - 1 शतक
  • ऋषभ पंत - 1 शतक
  • केएल राहुल - 1 शतक
  • रवींद्र जडेजा - 1 शतक
  • विराट कोहली - 1 शतक
  • आर अश्विन - 1 शतक

जायसवाल ने बनाए 161 रन

यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले 297 गेंदों पर 161 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और 3 छक्के जड़े। जायसवाल इस मुकाबले में दोहरा शतक भी जड़ सकते थे, लेकिन उन्हें मिचेल मार्श ने आउट कर दिया। जायसवाल की पारी के कारण टीम इंडिया ने एक बड़ी लीड हासिल कर ली है। जायसवाल का यह चौथा टेस्ट शतक है। वह भारत के लिए WTC 2023-25 साइकल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: यशस्वी ने बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान, दुनिया के सिर्फ 2 ही बल्लेबाजों ने किया ऐसा कारनामा

IND vs AUS: पर्थ में जायसवाल का बड़ा करिश्मा, एक झटके में की सचिन, गावस्कर और कांबली की बराबरी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement