1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN 1st ODI Live Streaming: DD या अमेजन प्राइम नहीं इस चैनल पर होगा प्रसारण, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

IND vs BAN 1st ODI Live Streaming: DD या अमेजन प्राइम नहीं इस चैनल पर होगा प्रसारण, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Dec 03, 2022 11:46 am IST,  Updated : Dec 03, 2022 11:46 am IST

IND vs BAN 1st ODI Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का प्रसारण पिछली सीरीज की तरह डीडी स्पोर्ट्स पर नहीं होगा।

भारत बनाम बांग्लादेश,...- India TV Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश, पहला वनडे लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स Image Source : INDIA TV

IND vs BAN 1st ODI Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 दिसंबर रविवार से हो रहा है। इस सीरीज का प्रसारण न्यूजीलैंड सीरीज की तरह डीडी स्पोर्ट्स या अमेजन प्राइम पर नहीं होगा। बल्कि यहां आप आसानी से लाइव मैचों का आनंद उठा सकते हैं। टीम इंडिया में इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। वहीं तमीम इकबाल के चोटिल होने के बाद लिट्टन दास बांग्लादेश की कमान संभालते नजर आएंगे।

आइए जानते हैं पहले वनडे मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारियां:-

IND vs BAN: कब और कहां खेला जाएगा पहला वनडे?

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच 4 दिसंबर रविवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा IND vs BAN पहला वनडे मैच?
इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से होगी। जबकि मैच का टॉस आधे घंटे पहले दिन में 11 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख पाएंगे लाइव एक्शन?
भारत-बांग्लादेश सीरीज के टीवी राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी इस सीरीज के पहले वनडे सहित सभी मैचों का आनंद आप सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर उठा सकते हैं।

कैसे देखें भारत-बांग्लादेश सीरीज की Live Streaming?
भारत-बांग्लादेश के बीच इस सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप सोनी लिव ऐप पर उठा सकते हैं। साथ ही मैच के दौरान सभी ताजा अपडेट्स और स्कोरकार्ड के लिए आप https://www.indiatv.in/sports के साथ भी लगातार जुड़े रह सकते हैं।

भारत और बांग्लादेश के ODI स्क्वॉड पर एक नजर

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, अक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

बांग्लादेश: लिट्टन दास (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, यासिर ऑल चौधरी, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, एबादत हुसैन चौधरी, नासुम अहमद, महमूदउल्लाह, नजमुल हुसैन शांतो, काजी नुरुल हसन सोहन, शोरफुल इस्लाम।

यह भी पढ़ें:-

IND vs BAN: टीम इंडिया के नए स्क्वॉड का ऐलान, मोहम्मद शमी की जगह यह स्टार पेसर शामिल

IND vs BAN: मोहम्मद शमी वनडे सीरीज से बाहर, टेस्ट खेलने पर भी सस्पेंस

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करेंगे भारत के ये खिलाड़ी, IPL में मचा चुके हैं बवाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल