1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN: टीम इंडिया के नए स्क्वॉड का ऐलान, मोहम्मद शमी की जगह यह स्टार पेसर शामिल

IND vs BAN: टीम इंडिया के नए स्क्वॉड का ऐलान, मोहम्मद शमी की जगह यह स्टार पेसर शामिल

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Dec 03, 2022 10:59 am IST,  Updated : Dec 03, 2022 10:59 am IST

IND vs BAN: भारतीय टीम को 4, 7 और 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं। मोहम्मद शमी के बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

टीम इंडिया के साथ...- India TV Hindi
टीम इंडिया के साथ उमरान मलिक, IND vs ENG T20 Series 2022 Image Source : GETTY IMAGES

IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से तकरीबन 24 घंटे पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार पेसर मोहम्मद शमी कंधे में चोट के कारण तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं उनकी जगह बीसीसीआई ने रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। जिसके बाद टीम इंडिया का वनडे सीरीज के लिए नया स्क्वॉड भी बोर्ड ने अपनी रिलीज में शेयर किया है। आपको बता दें इस सीरीज के लिए टीम के पास पहले से मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन और दीपक चाहर के रूप में तेज गेंदबाज शामिल भी थे।

बीसीसीआई ने शमी की इंजरी को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी कर दी है जिसमें उसने उमरान मलिक को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। इससे पहले उमरान मलिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना डेब्यू किया था। दो मैचों में गेंदबाजी करने का उन्हें मौका मिला और कुल 3 विकेट भी उन्होंने झटके। अपने डेब्यू मैच में उमरान ने अपनी गति और विकेट लेने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया था। अब देखना होगा कि बांग्लादेश के खिलाफ उमरान अपनी गति से क्या कमाल करते हैं।

टीम इंडिया का नया स्क्वॉड

मोहम्मद शमी की इंजरी के बाद बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया का नया यानी अपडेटेड स्क्वॉड भी अपनी प्रेस रिलीज में शेयर किया गया है। आइए देखते हैं टीम इंडिया का स्क्वॉड:-

वनडे सीरीज का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, अक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

उमरान मलिक
Image Source : APउमरान मलिक

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में जानकारी दी है कि मोहम्मद शमी कंधे की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज 10 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 14 से 18 दिसंबर तक पहला टेस्ट और 22 से 26 दिसंबर तक दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज को लेकर भी शमी की उपलब्धता पर अब सस्पेंस बरकरार है। बीसीसीआई ने बताया है कि, शमी को मेडिकल टीम की देखरेख में रखा गया है। अगर शमी टेस्ट सीरीज से भी बाहर होते हैं तो उमरान के पास सबसे लंबे फॉर्मेट में भी भारत के लिए जौहर दिखाने का मौका होगा।

यह भी पढ़ें:-

IND vs BAN: मोहम्मद शमी वनडे सीरीज से बाहर, टेस्ट खेलने पर भी सस्पेंस

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करेंगे भारत के ये खिलाड़ी, IPL में मचा चुके हैं बवाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल