1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक समय मुश्किल में पड़ गया था करियर, अब पंत की छुट्टी कर टेस्ट टीम का नया वाइस कैप्टन बना ये खिलाड़ी

एक समय मुश्किल में पड़ गया था करियर, अब पंत की छुट्टी कर टेस्ट टीम का नया वाइस कैप्टन बना ये खिलाड़ी

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Dec 12, 2022 08:48 am IST,  Updated : Dec 12, 2022 08:48 am IST

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत को उपकप्तान नहीं चुना गया है।

Rishabh Pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : GETTY

IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है। यहां टीम इंडिया को पहले वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब भारतीय टीम की नजरें बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में मात देकर हिसाब बराबर करने पर होंगी। हालांकि इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को एक तगड़ा झटका तब लगा जब रोहित शर्मा चोटिल होने के चलते पहले टेस्ट से बाहर हो गए। रोहित की जगह केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं टेस्ट टीम को एक नया उपकप्तान भी मिल चुका है।

पंत की जगह ये खिलाड़ी बना उपकप्तान

आमतौर पर केएल राहुल टीम के वाइस कैप्टन होते हैं। लेकिन रोहित के बाहर होने के बाद उन्हें कप्तानी मिल गई और टीम को एक नया उपकप्तान मिल गया। ये जिम्मेदारी टीम के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को दी गई है। हालांकि पहले ये जिम्मेदारी ऋषभ पंत को दिए जाने की बात हो रही थी, लेकिन अब पुजारा इस पद के लिए चुन लिए गए हैं। इंग्लैंड दौरे की खराब फॉर्म के बाद एक समय पुजारा को टीम से ड्रॉप करने तक की खबरें सामने आईं थीं। लेकिन इस खिलाड़ी ने कमाल की वापसी करते हुए एक बार फिर टीम में अपनी जगह पक्की की।

पंत का चल रहा खराब समय

वहीं ऋषभ पंत इस वक्त काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में तो अभी भी उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। सीमित ओवर क्रिकेट में तो पंत की फॉर्म बेहद खराब रही है, जिसके बाद उनका टी20 करियर खतरे में चल रहा है। माना जा रहा था कि रोहित की गैरमौजूदगी में पंत को ही टीम का उपकप्तान बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब पुजारा ये जिम्मेदारी उठाते हुए नजर आएंगे।

दूसरे वनडे में चोटिल हुए थे रोहित

बता दें कि रोहित को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान कैच पकड़ते हुए बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था। हालांकि वह चोट और टांके के बावजूद 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और तेजी से रन बनाते हुए महज 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था। रोहित की उस पारी की बावजूद टीम इंडिया को मैच और सीरीज गंवानी पड़ी थी।

बांग्लादेश टेस्ट के लिए भारत की टीम:

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल