IND vs BAN U19 World Cup: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज काफी शानदार तरीके से किया था, जिसमें उन्होंने यूएसए के खिलाफ ग्रुप-ए के अपने पहले मुकाबले में डीएलएस नियमानुसार 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब भारतीय टीम अपना दूसरा मैच बांग्लादेश अंडर-19 टीम के खिलाफ 18 रनों से जीत लिया है।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs BAN U19 World Cup: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 18 रनों से हराया
IND vs BAN U19 World Cup: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 18 रनों से हराया
IND vs BAN U19 World Cup: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 146 रनों पर ढेर हो गई।
IND vs BAN U19 World Cup Live Score
-
10:00 PM (IST) Jan 17, 2026
भारत ने बांग्लादेश को दी मात
टीम इंडिया की धमाकेदार जीत। बांग्लादेश 146 रनों पर ढेर हो गई है। विहान मल्होत्रा ने बांग्लादेश के 4 बल्लेबाजों का शिकार किया। U19 वर्ल्ड कप में भारत की यह लगातार दूसरी जीत है।
-
9:51 PM (IST) Jan 17, 2026
जीत से एक विकेट दूर टीम इंडिया
बांग्लादेश को 9वां झटका लग गया है। विहान ने अपना चौथा विकेट झटक लिया है। रिजन हौसेन 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अब टीम इंडिया जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है।
-
9:49 PM (IST) Jan 17, 2026
बांग्लादेश के 8 विकेट गिरे
बांग्लादेश की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है। टीम के 8 विकेट गिर गए हैं। विहान ने 3 विकेट झटक लिए हैं। अब बांग्लादेश को 11 गेंदों पर जीत के लिए 22 रनों की दरकार है। यहां से भारत की जीत आसान नजर आ रही है।
-
9:34 PM (IST) Jan 17, 2026
बांग्लादेश की आधी टीम लौटी पवेलियन
विकेट पर विकेट। लगातार 2 ओवर में भारत ने हासिल की 2 बड़ी सफलता। शेख परवेज के बाद हकीम को किया आउट। हकीम 51 रन बनाकर आउट हुए।
-
9:27 PM (IST) Jan 17, 2026
हकीम तमीम ने जड़ा अर्धशतक
मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। हकीम ने 70 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा। अब बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 45 रनों की दरकार है। भारत को जीत हासिल करने के लिए 7 विकेट चटकाने हैं।
-
9:22 PM (IST) Jan 17, 2026
22 ओवर के बाद बांग्लादेश की टीम का स्कोर
22 ओवर के बाद बांग्लादेश की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शेखर परवेज जिबून और अजीजुल हकीम तमीम 41 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
9:21 PM (IST) Jan 17, 2026
भारतीय टीम को मिला तीसरा विकेट
भारतीय टीम के लिए विहान मल्होत्रा ने विकेट हासिल किया है। उनकी गेंदबाजी पर कलाम सिद्दीकी 23 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
-
9:13 PM (IST) Jan 17, 2026
20 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर
20 ओवर के बाद बांग्लादेश की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी अजीजुल हकीम तमीम (37 रन) और कलाम सिद्दीकी अलीम 14 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
9:10 PM (IST) Jan 17, 2026
बांग्लादेश को मिला नया टारगेट
बांग्लादेश की टीम को 29 ओवर में अबह 165 रन बनाने हैं। अभी उसने दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं।
-
8:30 PM (IST) Jan 17, 2026
रुक गई है बारिश
मैदान पर अभी बारिश रुक चुकी है। लेकिन अभी भी ग्राउंड कवर से ढका हुआ है और थोड़ी देर बाद अंपायर्स ग्राउंड का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि खेल शुरू होगा या नहीं।
-
7:42 PM (IST) Jan 17, 2026
बारिश की वजह से फिर से रुका खेल
बारिश ने फिर से मैच में खलल डाला है और इसी वजह से मैच रोका गया है। बांग्लादेश ने मैच रोके जाने तक 17.2 ओवर्स में कुल 90 रन बना लिए हैं।
-
7:38 PM (IST) Jan 17, 2026
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर
17 ओवर के बाद बांग्लादेश की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अजीजुल हकीम तमीम 31 रन और कलाम सिद्दीकी अलीन 7 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
6:56 PM (IST) Jan 17, 2026
10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर
10 ओवर के बाद बांग्लादेश की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रिफात बेग 32 रन और अजीजुल हकीम तमीम 15 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
6:45 PM (IST) Jan 17, 2026
6 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर
6 ओवर के बाद बांग्लादेश ने एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अजीकुल हकीम तमीम और रिफात बैग मौजूद हैं।
-
6:17 PM (IST) Jan 17, 2026
भारत ने पहले ही ओवर में झटका विकेट
गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन ने पहले ही ओवर में जवाद अबरार को पवेलियन की राह दिखाई है। वह मैच में सिर्फ 5 रन बना सके। बांग्लादेश ने पहले ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं।
-
6:05 PM (IST) Jan 17, 2026
भारत ने बनाए 238 रन
भारतीय अंडर-19 टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम के लिए अभिज्ञान कुंडू ने दमदार अर्धशतक लगाया और उन्होंने 80 रनों की पारी खेली है। उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंदों में 72 रन बनाए हैं।
-
5:51 PM (IST) Jan 17, 2026
अभिज्ञान कुंडू हुए आउट
अभिज्ञान कुंडू मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और वह अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन अल फहाद की गेंद पर वह 80 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए हैं।
-
5:46 PM (IST) Jan 17, 2026
46 ओवर के बाद भारत का स्कोर
46 ओवर के बाद भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिज्ञान कुंडू 73 रन और हेनिल पटेल 3 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
5:38 PM (IST) Jan 17, 2026
खिलान पटेल हुए आउट
खिलान पटेल बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 15 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट अल फहाज ने हासिल किया है।
-
5:36 PM (IST) Jan 17, 2026
अभिज्ञान कुंडू क्रीज पर टिके
अभिज्ञान कुंडू मैच में क्रीज के एक छोर पर टिके हुए हैं और उन्होंने अभी तक 103 गेंदों में कुल 69 रन बना लिए हैं, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे हैं।
-
5:35 PM (IST) Jan 17, 2026
42 ओवर के बाद भारत का स्कोर
42 ओवर के बाद भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। क्रीज पर खिलान पटेल 2 रन और अभिज्ञान कुंडू 67 रन बना चुके हैं।
-
5:31 PM (IST) Jan 17, 2026
बारिश के बाद शुरू हुआ खेल
बारिश के खेल शुरू हो चुका है। अब भारतीय बल्लेबाज मैदान पर बैटिंग करने के लिए आ गए हैं।
-
4:49 PM (IST) Jan 17, 2026
बारिश हुई तेज
ग्राउंड में इस समय बहुत ही तेज बारिश हो रही है और मैच होने की अब कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है।
-
4:13 PM (IST) Jan 17, 2026
बारिश ने डाला खलल
भारत और बांग्लादेश के बीच मैच में अभी बारिश आ गई है। ग्राउंड में कवर्स बिछा दिए गए हैं। इसके अलावा खिलाड़ी भी ग्राउंड से चल गए हैं। अभी बारिश बहुत ही तेज हो रही है।
-
4:11 PM (IST) Jan 17, 2026
39 ओवर के बाद भारत का स्कोर
39 ओवर के बाद भारतीय अंडर-19 टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिज्ञान कुंडू 63 रन और आएस अंबरीश 4 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
3:54 PM (IST) Jan 17, 2026
कनिष्क चौहान हुए आउट
कनिष्क चौहान मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन वह 28 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट अजीजुल हकीम तमीम ने हासिल किया है।
-
3:49 PM (IST) Jan 17, 2026
35 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
35 ओवर के बाद भारतीय टीम ने पांच विकेट नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं। कनिष्क चौहान 22 रन और अभिज्ञान कूंडू 49 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
3:21 PM (IST) Jan 17, 2026
भारत को लगा 5वां झटका
भारत की आधी टीम आउट हो गई है। वैभव सूर्यवंशी के बाद हरवंश पंगालिया भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। इकबाल हुसैन इमोन ने वैभव के बाद हरवंश को आउट कर दिया है। हरवंश सिर्फ 2 रन बना सके।
-
3:15 PM (IST) Jan 17, 2026
वैभव सूर्यवंशी आउट
वैभव सूर्यवंशी 72 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वैभव को इकबाल हुसैन इमोन ने अपना शिकार बनाया। भारतीय टीम को लग गया है चौथा बड़ा झटका। 27 ओवर बाद भारत का स्कोर- 117/4
-
3:04 PM (IST) Jan 17, 2026
वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं अच्छी बल्लेबाजी
बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में वैभव सूर्यवंशी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 25 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। वैभव 31 गेंदों में 70 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
2:51 PM (IST) Jan 17, 2026
भारतीय टीम ने 100 रनों का आंकड़ा किया पार
बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 65 और अभिज्ञान कुंडू 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
-
2:40 PM (IST) Jan 17, 2026
भारतीय टीम ने 19 ओवर्स में बनाए 92 रन
बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी एक छोर से पारी को संभालने के साथ 61 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो वहीं अभिज्ञान कुंडू ने 10 रन बना लिए हैं।
-
2:29 PM (IST) Jan 17, 2026
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर
भारत की पारी में 17 ओवर का खेल हो चुका है और इस दौरान टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। टीम की तरफ से सूर्यवंशी 37 गेंद पर 57 और अभिज्ञान कुंडू 30 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे हैं।
-
2:19 PM (IST) Jan 17, 2026
टीम इंडिया ने 15 ओवर्स में बनाए 71 रन
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद 31 गेंदों में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि अभिज्ञान कुंडू ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 2 रन बनाए हैं।
-
2:09 PM (IST) Jan 17, 2026
वैभव सूर्यवंशी का अर्धशतक हुआ पूरा
बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया है। इस मैच में उन्होंने 30 गेंदों पर ये अर्धशतक लगाया है। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन है।
-
1:59 PM (IST) Jan 17, 2026
विहान मल्होत्रा 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे
भारतीय अंडर-19 टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप के मुकाबले में 53 के स्कोर पर तीसरा झटका विहान मल्होत्रा के रूप में लगा है जो सिर्फ 7 रन बनाने के बाद जवाब अबरार का शिकार बने। अब वैभव सूर्यवंशी का साथ देने के लिए मैदान पर अभिज्ञान कुंडू बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
-
1:49 PM (IST) Jan 17, 2026
टीम इंडिया ने 8 ओवर्स में बनाए 42 रन
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 30 तो विहान मल्होत्रा 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
1:38 PM (IST) Jan 17, 2026
टीम इंडिया ने 6 ओवर्स में बनाए 25 रन
भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 8 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं विहान मल्होत्रा ने 4 रन बना लिए हैं।
-
1:32 PM (IST) Jan 17, 2026
टीम इंडिया ने 4 ओवर्स में बनाए 22 रन
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 15 और विहान मल्होत्रा एक रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया ने अपने 2 विकेट कप्तान आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी के रूप में गंवाए हैं।
-
1:26 PM (IST) Jan 17, 2026
टीम इंडिया ने 12 के स्कोर पर गंवाया दूसरा विकेट
बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली है, जिसमें 12 के स्कोर पर वेदांत त्रिवेदी के रूप में टीम इंडिया ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। वेदांत इस मैच में बिना खाता खोले अल फहाद की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
1:23 PM (IST) Jan 17, 2026
आयुष म्हात्रे 6 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 12 के स्कोर पर पहला झटका कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में लगा है, जो सिर्फ 6 रन बनाकर अल फहाद की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
1:18 PM (IST) Jan 17, 2026
टीम इंडिया ने 2 ओवर्स में बनाए 5 रन
भारतीय अंडर-19 टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे जहां 4 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं वैभव सूर्यवंशी ने एक रन बना लिया है।
-
1:07 PM (IST) Jan 17, 2026
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी
बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है, जिसमें कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग में उतरे हैं। टीम इंडिया को अपनी ओपनिंग जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी।
-
12:56 PM (IST) Jan 17, 2026
बांग्लादेश की प्लेइंग 11
एमडी रिफत बेग, जवाद अबरार, मोहम्मद अजीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, इकबाल हुसैन इमोन।
-
12:55 PM (IST) Jan 17, 2026
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, खिलान पटेल।
-
12:50 PM (IST) Jan 17, 2026
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम ने भारत के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया की नजरें जहां इस मैच को जीतकर लगातार दूसरी जीत हासिल करने पर होगी तो वहीं बांग्लादेश अपने अभियान का आगाज जीत के साथ करना चाहेगा।
-
12:47 PM (IST) Jan 17, 2026
भारतीय टीम का अंडर-19 में बांग्लादेश के खिलाफ है बेहतर रिकॉर्ड
अंडर-19 फॉर्मेट में भारतीय टीम का बांग्लादेश के खिलाफ अब तक हेड टू हेड रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं, तो वहीं इसमें से टीम इंडिया को 21 मैचों में जहां जीत हासिल हुई है तो वहीं बांग्लादेश की टीम सिर्फ 6 मैचों को जीतने में कामयाब रही, जबकि एक मैच रद्द रहा है।
-
12:34 PM (IST) Jan 17, 2026
बारिश के चलते मैदान को कवर्स से ढका गया
भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश के खलल की वजह से मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है, जिसके चलते अभी टॉस भी नहीं हो सका है।
-
12:26 PM (IST) Jan 17, 2026
हेनिल पटेल ने पहले मैच में हासिल किए थे 5 विकेट
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को पहले मुकाबले में जीत दिलाने में तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने अहम भूमिका अदा की थी, जिसमें उन्होंने यूएसए के खिलाफ मैच में उन्होंने अपने 7 ओवर्स में 16 रन देने के साथ 5 विकेट हासिल किए थे। अब बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
-
12:20 PM (IST) Jan 17, 2026
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड
जवाद अबरार, एमडी रिफत बेग, मोहम्मद अजीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैजल (विकेटकीपर), इकबाल हुसैन इमोन, शेख पावेज जिबोन, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, शाहरिया अल-अमीन, शहरयार अहमद।
-
12:07 PM (IST) Jan 17, 2026
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगालिया।
-
12:01 PM (IST) Jan 17, 2026
टीम इंडिया ग्रुप-ए में अभी टॉप पर
भारतीय अंडर-19 टीम ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज काफी शानदार तरीके से किया, जिसमें उन्होंने ग्रुप-ए में अपने पहले मुकाबले में यूएसए के खिलाफ जीत हासिल करते हुए अंकों का खाता खोलने के साथ पहले नंबर पर कब्जा जमाया हुआ है, जिसमें भारतीय टीम का नेट रनरेट 3.144 का है।