1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 1st ODI: विराट कोहली नहीं खेलेंगे, इस खिलाड़ी की खुली ​किस्मत

IND vs ENG 1st ODI: विराट कोहली नहीं खेलेंगे, इस खिलाड़ी की खुली ​किस्मत

 Published : Jul 12, 2022 05:17 pm IST,  Updated : Jul 12, 2022 05:17 pm IST

IND vs ENG 1st ODI : आज के मैच में पिच पर काफी घास है, इसलिए तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

Highlights

  • वन डे सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी
  • विराट कोहली आज का मैच नहीं खेलेंगे, श्रेयस अय्यर को मिला मौका
  • पिच पर काफी घास, तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है पिच

IND vs ENG 1st ODI : भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन मैचों की वन डे सीरीज शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच आज द ओवल में है। इससे पहले जो टी20 सीरीज हुई थी, उके पहले दो मैच टीम इंडिया ने जीते थे और सीरीज अपने नाम किए थे। इसके बाद आखिरी मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम ने अपने कुछ बड़े और अहम खिलाड़ियों को रेस्ट दिया था, इसलिए इंग्लैंड की जीत आसान हो गई थी। इस आज के मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है और इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी का फैसला किया है। 

टीम इंडिया करेगी इंग्लैंड के टारगेट का पीछा

रोहित शर्मा के टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करनी होगी और जो भी टारगेट ​टीम रखेगी, उसका पीछा टीम इंडिया करेगी। आज के मैच में पिच पर काफी घास है, इसलिए तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी इंग्लैड के सामने मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। टॉस के वक्त ही कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि आज का मैच  पूर्व कप्तान विराट कोहली इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह आज के मैच की प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है। रोहित शर्मा ने बताया कि आज पांच बल्लेबाज, दो ऑलराउंड और चार गेंदबाज खेल रहे हैं। 

पहली बार वन डे में कप्तानी में करेंगे जॉस बटलर
वहीं टॉस के वक्त इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने कहा कि अगर उन्होंने आज टॉस जीता होगा तो वे भी पहले गेंदबाजी ही करते। जॉस बटलर पहली बार वन डे में अपनी टीम की कप्तानी कर रहे हैं, इयोन मोर्गन के संन्यास लेने के बाद जॉस बटलर को टी20 और वन डे टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वह अपने बारे में और अपनी भूमिका के बारे में बहुत कुछ सीख रहे हैं। वनडे सीरीज को लेकर उत्साहित हैं। यह सीखने का अनुभव रहा है। इस सीरीज से जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स की भी वापसी कर रही है, इससे इंग्लैंड की टीम भी काफी मजबूत नजर आ रही है। 

भारत की प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन : जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जॉस बटलर (कप्तान विकेट कीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉप्ली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल