1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, हैदराबाद टेस्ट के बीच चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी!

IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, हैदराबाद टेस्ट के बीच चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी!

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jan 28, 2024 04:57 pm IST,  Updated : Jan 28, 2024 05:12 pm IST

IND vs ENG 1st Test: हैदराबाद में खेला जा रहा भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लेकिन इस मैच के बीच टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है।

ravindra jadeja- India TV Hindi
हैदराबाद टेस्ट के बीच चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी! Image Source : GETTY

India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने खेल में शानदार वापसी ही है। ये मैच किसी टीम में पक्ष में जा सकता है। लेकिन खेल के चौथे दिन टीम इंडिया को एक बड़ा झटका भी लगा है। टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोट से जूझता नजर आया। लेकिन इस खिलाड़ी की ये चोट कितनी गंभीर है ये अभी पता नहीं चला है। 

हैदराबाद टेस्ट के बीच टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन 

हैदराबाद टेस्ट मैच में पहली पारी के स्टार बल्लेबाज रवींद्र जडेजा दूसरी पारी में कमाल नहीं दिया सके। उन्होंने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार 87 रन बनाए थे। लेकिन वह दूसरी पारी में 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। इस रन आउट के बाद रवींद्र जडेजा परेशानी में दिखाई दिए। जाडेजा अपना पैर पकड़ते हुए नजर आए। जाडेजा के दाहिने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया है। अगर ये चोट गंभीर हुई तो टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। 

रवींद्र जडेजा टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक 

रवींद्र जडेजा टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम के लिए खास योगदान देते हैं। रवींद्र जडेजा ने इस मैच की पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 18 ओवर में 3 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने 180 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली थी। वहीं, दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट अपने नाम किए थे। 

रोमांचक मोड़ पर हैदराबाद टेस्ट मैच

हैदराबाद टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी थी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 436 रन बनाए थे। लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की और 420 रन बना दिए। ऐसे में टीम इंडिया को ये मैच जीतने के लिए 231 रनों का टारगेट मिला है। लेकिन खबर लिखने तक टीम इंडिया ने 166 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। 

ये भी पढ़ें

WTC की नई Points Table जारी, ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज मैच के बाद हुआ ये बदलाव, इस नंबर पर भारत

ऑस्ट्रेलिया की हार में पैट कमिंस की ये गलती पड़ी भारी, वेस्टइंडीज ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल