1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया की स्क्वाड में हुआ बदलाव, इस गेंदबाज को किया गया शामिल

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया की स्क्वाड में हुआ बदलाव, इस गेंदबाज को किया गया शामिल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 20, 2025 08:53 am IST,  Updated : Jul 20, 2025 08:53 am IST

IND vs ENG: मैनचेस्टर के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया की स्क्वाड में बदलाव हुआ है, जिसमें तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज की एंट्री हुई है।

Anshul Kamboj- India TV Hindi
अंशुल कम्बोज Image Source : PTI

भारतीय टीम को इंग्लैंड के दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर खेलना है। इस सीरीज में खेले गए अब तक तीन मैचों में से 2 को मेजबान इंग्लैंड जहां अपने नाम करने में कामयाब रहा तो वहीं एक मुकाबला टीम इंडिया ने जीता है। अब ऐसे में चौथा मैच दोनों टीमों के नजरिए से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय टीम ने मैनचेस्टर पहुंचने के साथ इस मैच के लिए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। वहीं मुकाबले से पहले टीम इंडिया की स्क्वाड में एक बदलाव की खबर भी सामने आई है, जिसमें 24 साल के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को कवर प्लेयर के रूप में शामिल किया गया है।

अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के बाद लिया गया फैसला

मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जिनके इस मुकाबले में खेलने के संकेत दिख रहे थे वह प्रैक्टिस के दौरान अपने बाएं हाथ को चोटिल कर बैठे, जिसके बाद उन्हें पूरी तरह से फिट होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू क्रिकेट में हरियाणा की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को कवर खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल करने का फैसला लिया गया है। अंशुल पिछले महीने की शुरुआत में इंडिया-ए टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर गए थे, जहां पर उन्होंने दोनों ही चार दिवसीय मुकाबलों में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित भी किया था।

अब तक ऐसा रहा है अंशुल कम्बोज का करियर

अंशुल कम्बोज को लेकर बात की जाए तो वह घरेलू क्रिकेट में हरियाणा की टीम से खेलते हैं, जिसमें उन्होंने अब तक खेले 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 22.88 के औसत से कुल 79 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं अंशुल ने लिस्ट-ए फॉर्मेट में 25 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 20.20 के औसत से 40 विकेट लिए हैं। आईपीएल में भी अंशुल का प्रदर्शन शानदार देखने को मिला है, जिसमें वह पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा था। अंशुल ने 11 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड में केएल को कैसे मिली कामयाबी? टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा

खास 'अर्धशतक' पूरा करने से सिर्फ एक विकेट दूर बुमराह, 3 विकेट लेते ही मिलेगा नंबर-1 का ताज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल