1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: अब अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारेगी इंग्लैंड? लॉर्ड्स टेस्ट की पिच को लेकर आई चौंकाने वाली प्लानिंग

IND vs ENG: अब अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारेगी इंग्लैंड? लॉर्ड्स टेस्ट की पिच को लेकर आई चौंकाने वाली प्लानिंग

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 08, 2025 08:32 am IST,  Updated : Jul 08, 2025 08:32 am IST

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। एजबेस्टन टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड ने इस मैच की पिच को लेकर बड़ा बदलाव करने की प्लानिंग की है।

Lords Cricket Ground- India TV Hindi
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड Image Source : GETTY

भारतीय टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को जो एजबेस्टन के ग्राउंड पर खेला गया उसे 336 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का अगला मुकाबला 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने पिच को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये टीम इंडिया के लिए अधिक मुफीद थी। वहीं अब लॉर्ड्स में होने वाले मैच को लेकर इंग्लैंड की टीम पिच को लेकर बड़ी प्लानिंग कर रही है।

गति और अधिक उछाल देखने को मिल सकती है

लॉर्ड्स के ग्राउंड पर पिछले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला था। वहीं ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड टीम के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम ने एमसीसी के मुख्य ग्राउंड्समैन कार्ल मैकडरमॉट से लॉर्ड्स पिच पर थोड़ा अधिक गति और उछाल के साथ-साथ साइडवेज मूवमेंट की मांग की है। मैकुलम ने एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद बयान दिया था कि अगला मुकाबला रोमांचक होगा लेकिन इसके लिए पिच में थोड़ी जान होनी चाहिए। वहीं उन्होंने ये भी साफ कर दिया था कि जोफ्रा आर्चर अगले मैच में चयन के लिए पूरी तरह से उपलब्ध हैं।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बुमराह की वापसी तय

टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया था। वहीं लॉर्ड्स में उनका खेलना तय माना जा रहा है, जिसको लेकर कप्तान शुभमन गिल ने भी अपने बयान से इसकी पुष्टि पहले ही कर दी थी। भारतीय टीम ने जब पिछली बार लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच मुकाबला खेला था उसमें उन्होंने इंग्लैंड की टीम को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। साल 2021 में हुए इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने जहां बल्ले से कमाल दिखाया था तो गेंद से मोहम्मद सिराज ने जादू देखने को मिला था, जिन्होंने कुल 8 विकेट मुकाबले में हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें

तीसरे टी-20 मैच से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर

इंग्लैंड में खेलेगा गुजरात टाइटंस का खिलाड़ी, अचानक ले लिया ये बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल