1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉर्ड्स टेस्ट मैच हारने के बाद तिलमिलाए शुभमन गिल, बल्लेबाजों पर फोड़ दिया हार का पूरा ठीकरा

लॉर्ड्स टेस्ट मैच हारने के बाद तिलमिलाए शुभमन गिल, बल्लेबाजों पर फोड़ दिया हार का पूरा ठीकरा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 14, 2025 11:18 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 11:23 pm IST

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे हो गई है।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

Shubman Gill: लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 193 रन का टारगेट रखा था, जवाब में भारतीय टीम 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस हार के बाद जाहिर तौर पर इंग्लैंड के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश नजर आए। इस हार के लिए उन्होंने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है।

लॉर्ड्स टेस्ट मैच हारने के बाद शुभमन गिल ने क्या कहा?

मैच के बाद हुए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शुभमन गिल ने कहा कि चौथे दिन के खेल के आखिरी एक घंटे में हमें बेहतर बैटिंग करनी थी। उन्होंने कहा चीजें काफी तेजी से बदली। मुझे लगता है कि पिछले एक घंटे में हम खुद को बेहतर तरीके से अप्लाई कर सकते थे। आज सुबह भी हमारी टीम प्लान के साथ खेलने के लिए उतरी थी। हम उम्मीद कर रहे थे कि एक 50 रन की पार्टनरशिप हो जाए। अगर टॉप ऑर्डर से 50 रन की पार्टनरशिप होती तो हमारे लिए चीजें आसान होती। कई बार सीरीज के स्कोरकार्ड नहीं बता पाते हैं कि आप कितने अच्छा खेले। मुझे लगता है कि हमने अच्छा क्रिकेट खेला और यहां से सीरीज ज्यादा रोचक होगी।

गिल ने की अपनी टीम की तारीफ

भारतीय कप्तान ने ये भी कहा कि मुझे इस टीम पर गर्व है। हमारी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड ने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ आक्रमक रवैया दिखाया। इसके बाद जब उनसे आखिर में अगले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर सवाल पूछ गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आपको इस बारे में जल्द ही पूरी जानकारी मिलेगी।

लॉर्ड्स टेस्ट मैच का हाल

मुकाबले की बात करें तो भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों ने अपनी पहली-पहली पारी में 387-387 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 192 रनों पर ऑलआउट हो  गई थी। भारत को 193 रनों का लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में भारत 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। कप्तान बेन स्टोक्स ने इस मैच में गेंद और बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया इसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल