India vs England: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 100 रनों से जीत लिया। मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 50 ओवर में 229 रन बनाए। इस दौरान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 87 रनों की पारी खेली, वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी 49 रनों की अहम पारी खेली। टीम इंडिया को यहां से अगर यह मैच जीतना था तो गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करने की जरूरत थी और उन्होंने ऐसा ही किया। गेंदबाजों ने इस मुकाबलें शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को 34.5 ओवर में 129 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया।
भारत ने इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में 100 रनों से हराकर अंक तालिका में 12 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया। यह इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार छठी जीत है। भारत को अभी तक कोई भी टीम हरा नहीं सकी है।
इंग्लैंड की टीम का 9वां विकेट गिरा। मोहम्मद शमी ने आदिल रशीद को आउट किया। इस मुकाबले में शमी का यह चौथा विकेट है। उन्होंने पिछले मैच में भी 4 विकेट झटके थे। इंग्लैंड का स्कोर 122/9
कुलदीप यादव ने भारत को 8वीं सफलता दिलवाई है। उन्होंने लिविंगस्टोन का विकेट लिया। लिविंगस्टोन ने 46 गेंदों पर बनाए 27 रन। इंग्लैंड का स्कोर 98/8
रवींद्र जडेजा ने क्रिस वोक्स का विकेट लेकर भारत को 7वीं सफलता दिलवाई है। वोक्स ने इस मैच में 20 गेंदों पर 10 रन बनाए। भारत इस मैच में अब जीत के करीब है। इंग्लैंड का स्कोर 98/7
इंग्लैंड के लिए अब इस मैच में वापसी कर पाना बहुत मुश्किल होने जा रहा है। उन्होंने मोइन अली के रूप में छठा झटका लगा है। मोइन अली ने इस मैच में 31 गेंदों पर 15 रन बनाए। 81 के स्कोर पर उनका छठा विकेट गिरा।
इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कुलदीप यादव ने उन्हें 5वां झटका दिया है। कुलदीप ने जोस बटलर को आउट किया। बटलर ने इस मुकाबले में सिर्फ 10 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड का स्कोर 52/5
इंग्लैंड को जॉनी बेयरस्टो के रूप में चौथा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह के बाद अब मोहम्मद शमी अपना कहर बरपा रहे हैं। शमी ने पहले बेन स्टोक्स को डक पर आउट किया था। बेयरस्टो ने इस मैच में बनाए 14 रन। इंग्लैंड का स्कोर 39/4
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी जो रूट की तरह ही डक पर आउट हो गए। स्टोक्स को मोहम्मद शमी ने आउट किया। स्टोक्स ने 10 गेंदों पर एक भी रन नहीं बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 33/3
जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। बुमराह ने जो रूट को गोल्डन डक पर आउट किया।
जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के पहली सफलता दिलवाई है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेविड मलान को आउट किया। मलान ने इस मैच में 17 गेंदों पर 16 रन बनाए।
इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। भारत ने उन्हें जीत के लिए 230 रनों का टारगेट दिया है। इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो और मलान ओपन कर रहे हैं। वहीं टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह के हाथों में गेंद है।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 229 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए अब 230 रनों की जरूरत है। भारत को मैच जिताने के लिए गेंदबाजों पर अब को कुछ कमाल करना होगा।
सूर्यकुमार यादव के रूप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने 49 रनों की पारी खेली। सूर्या इस मैच में अपने अर्धशतक से भी चूक गए। वहीं वह टीम इंडिया को अच्छी फीनिश भी दिला सकते थे। भारत का स्कोर 208/8
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद टीम इंडिया की पारी मुश्किल में नजर आ रही है। एक के बाद एक भारतीय खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट रहे हैं। पहले रवींद्र जडेजा और अब मोहम्मद शमी एक रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया का स्कोर 183/7
रवींद्र जडेजा के रूप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। जडेडा ने इस मैच में सिर्फ 8 रन बनाए। उन्हें आदिल रशीद ने LBW आउट किया। जडेजा के आउट होने के बाद फैंस को अब सिर्फ सूर्यकुमार यादव के उम्मीद है। टीम इंडिया का स्कोर 182/6
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने शतक से चूक गए। उन्हें आदिल रशीद ने आउट किया। रोहित शर्मा ने इस मैच में 101 गेंदों पर 87 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 164/5
भारत को क्रिस वोक्स ने चौथा झटका दिया है। केएल राहुल इस मैच में 39 रन बनाकर आउट हो गए। केएल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी को अभी अच्छी तरह से संभाल ही था कि भारत को एक बड़ा झटका लग गया। टीम इंडिया का स्कोर 131/4
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच में 30 ओवर पूरे हो गए हैं। जहां टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 131 रन बना लिए हैं। वहीं भारत की ओर से केएल राहुल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। इन दोनों ने भारत की पारी को पूरी तरह से संभाल लिया है।
रोहित शर्मा ने भारत की पारी को संभालते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया है। उन्होंने 66 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की है। रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल भी पारी को संभाल रहे हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 89/3
रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 18000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इंग्लैड के खिलाफ 47 रन बनाते ही इस मुकाम को हासिल कर लिया है।
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने 16 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 37 और केएल राहुल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही है। 40 रन के स्कोर पर ही भारत ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
शुभमन गिल के बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए। वह 9 गेंदों में खाता तक नहीं खोल पाए। भारत ने 7 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत में ही तगड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल 13 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत ने चार ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं।
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पहली बार पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।
जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम करेन, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले, गस एटकिंसन।
इंग्लैंड के खिलाफ मैच रोहित शर्मा का कप्तान के तौर पर 100वां इंटरनेशनल मुकाबला होगा। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उतरते ही वह यह स्पेशल शतक लगा देंगे।
रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक पांच मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
संपादक की पसंद