IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टेस्ट टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत तीनों के कंधों पर होगी। विराट कोहली ने अपने समय में अकेले ही यह काम किया था, लेकिन अब गिल, जायसवाल और पंत को टीम को आगे ले जाने का जिम्मा उठाना पड़ेगा।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लगता है कि भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद काफी आसानी से आगे बढ़ गया है, लेकिन वॉन ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि अच्छी शुरुआत का मतलब यह नहीं है कि काम पूरा हो गया है।
विराट की विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा
वॉन ने कहा कि गिल, जायसवाल और पंत को अब इस भारतीय टेस्ट टीम को उसी तरह आगे बढ़ाना होगा, जैसे विराट ने अकेले ही किया था। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ सालों में विराट कोहली की तरह भारतीय टेस्ट टीम के लिए एक विरासत छोड़ने का शानदार मौका है। अगर वे टेस्ट मैच टीम में उनके द्वारा लाई गई ऊर्जा और इतने लंबे समय तक नंबर-एक का दर्जा के करीब भी पहुंच पाते हैं, तो उन्होंने एक अच्छा काम किया होगा।
वॉन ने कहा कि दो दिग्गजों के रिटायर होने या टीम से बाहर होने के बाद आप अचानक आगे नहीं बढ़ सकते। शुभमन ने कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर शानदार शुरुआत की है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। बल्लेबाजी के मामले में मुझे नहीं लगता कि टीम को बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। यह वह प्रतिस्पर्धी ऊर्जा है जो विराट टेस्ट टीम में लेकर आए हैं। वह बस वह उत्साह और तीव्रता लेकर आए जिसकी आपको जरूरत है।
बुमराह और कुलदीप के बाहर बैठने से हैरान
वॉन भी दूसरे टेस्ट से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर किए जाने से हैरान हैं, जिन्हें अभी सीरीज में खेलना है। उन्होंने कहा कि वह इससे सहमत नहीं हैं। सात दिन की छुट्टी और आप अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को नहीं खिलाते। वह समझ नहीं पाए कि कुलदीप टेस्ट टीम में क्यों नहीं है। यह पांच दिनों से अधिक का टेस्ट मैच है और पांच दिनों से अधिक के खेल में लेग स्पिनर की भूमिका होनी चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है। वॉन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इंग्लैंड सीरीज जीतेगा क्योंकि उन्होंने 2001 के बाद से घरेलू मैदान पर पांच मैचों की सीरीज नहीं हारी है।
(PTI Inputs)