1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय गेंदबाज का बयान आया सामने, मौज-मस्ती को लेकर कही ये बात

टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय गेंदबाज का बयान आया सामने, मौज-मस्ती को लेकर कही ये बात

 Published : Jun 14, 2025 02:00 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 02:00 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से खेला जाएगा। अब इस मैच से पहले ही प्रसिद्ध कृष्णा बड़ा बयान सामने आया है।

प्रसिद्ध कृष्णा- India TV Hindi
प्रसिद्ध कृष्णा Image Source : GETTY

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिली है। उन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने कुल 25 विकेट चटकाए थे और पर्पल कैप अपने नाम की थी। अब प्रसिद्ध टेस्ट मैच को लेकर उत्साहित हैं। 

मौज-मस्ती भी जरूरी: प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जब आपका मौका आए तो आप उसके लिए तैयार रहें लेकिन आप वास्तव में लंबे समय तक फोकस नहीं रख सकते हैं, खासकर जब आप बाहर बैठे हों। इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप थोड़ा मौज-मस्ती भी करें। यह सुनिश्चित करें कि आप पूरी तरह से तैयार रहें, क्योंकि खेल में कुछ भी हो सकता है, यही अपने आप में क्रिकेट की खूबसूरती है।

प्रैक्टिस मैच खेलने का होगा फायदा: कृष्णा

भारतीय टीम इस समय इंडिया-ए के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है। बीसीसीआई के अपडेट के अनुसार इस मैच में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने अर्धशतक बनाए, जबकि शार्दुल ठाकुर विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे। प्रसिद्ध कृष्णा का मानना है कि प्रैक्टिस मैच खेलने से भारतीय टीम को फायदा होगा।

भारतीय टीम के लिए खेले तीनों फॉर्मेट

प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सभी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि कब स्विच ऑन और कब स्विच ऑफ करना है। हम सभी के लिए मैदान पर कुछ समय बिताना बेहद अहम है। आज भी हमने यही किया। यह एक अच्छी, बढ़िया और सख्त पिच लग रही है। गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की जबकि बल्लेबाजों ने भी जज्बा दिखाया। जब आप अपने आपस में ही मैच खेलते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। कृष्णा ने भारतीय टीम के लिए साल 2023 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में कुल 8 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं 17 वनडे मैचों में उनके नाम पर 29 विकेट दर्ज हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह 8 विकेट ले चुके हैं।

(Input: PTI)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल