1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: शुभमन गिल ने कर दिया बड़ा कमाल, विराट कोहली को इस मामले में छोड़ा पीछे

IND vs ENG: शुभमन गिल ने कर दिया बड़ा कमाल, विराट कोहली को इस मामले में छोड़ा पीछे

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 26, 2025 09:01 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 09:01 pm IST

मैनचेस्टर टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने अब तक जबरदस्त बल्लेबाजी की है। इस मैच की पहली पारी में वह 12 रन बनाकर आउट हो गए थे।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में एक और उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान के रूप में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। कप्तान के तौर पर शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में 668 रन बना चुके हैं। वहीं विराट ने 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 655 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है।

गिल के पास सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका

सुनील गावस्कर ने 1978-79 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 6 मैचों में 732 रन बनाए थे। शुभमन गिल के पास इस सीरीज में सुनील गावस्कर के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। अब गिल इस सीरीज में गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अब तक शुभमन गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। लेकिन मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में वह बल्ले से फ्लॉप रहे थे। वहां वह 12 रन बनाकर आउट हुए थे।

इंग्लैंड के लिए जो रूट और बेन स्टोक्स ने जड़ा शानदार शतक

चौथे टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 669 रन बनाकर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए जो रूट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, उन्होंने 248 गेंदों पर 150 रन बनाए। उनके अलावा इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 198 गेंदों पर 141 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान स्टोक्स ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। पहली पारी के आधार इंग्लैंड की टीम 311 रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही।

राहुल और जायसवाल कर रहे हैं शानदार बल्लेबाजी

टीम इंडिया की बात करें तो दूसरी पारी में में उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। बिना कोई रन बनाए टीम के दो बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और साईं सुदर्शन पवेलियन लौट चुके थे। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने केएल राहुल के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। दोनों के बीच 95 रनों की साझेदारी हो चुकी है। गिल और राहुल अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें

शुभमन गिल ने तोड़ डाला मोहम्मद यूसुफ का कीर्तिमान, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले एशियन बैटर

IND vs ENG: 42 साल बाद टीम इंडिया का हुआ इतना बुरा हाल, जायसवाल और सुदर्शन की वजह से देखना पड़ा ये दिन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल