1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : टीम इंडिया के लिए कौन करेगा ओपनिंग, इस पोस्ट से खुलासा

IND vs ENG : टीम इंडिया के लिए कौन करेगा ओपनिंग, इस पोस्ट से खुलासा

 Published : Jun 20, 2022 05:22 pm IST,  Updated : Jun 20, 2022 05:22 pm IST

सीरीज के तीन भारतीय सेलेक्टर्स ने तीन ओपनर चुने थे। कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल। 

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : PTI

Highlights

  • केएल राहुल चोट के कारण सीरीज को कर रहे हैं मिस
  • रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट में कर रहे विदेश में कप्तानी
  • रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल कर सकते हैं ओपनिंग

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट मैच एक जुलाई से खेला जाना है। इसके लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। अब इस टेस्ट में बहुत ज्यादा दिन का वक्त नहीं बचा है। इसलिए इसको लेकर क्रिकेट फैंस में भी उत्सुकता बढ़ गई है। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है। रोहित शर्मा पहली बार विदेश में टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम इस बीच लगातार प्रैक्टिस में जुटी हुई है। इसके कई सारे वीडियो भी सामने आ गए हैं। इस बीच टेस्ट टीम के लिए चुने गए केएल राहुल इस सीरीज को मिस करने वाले हैं। लेकिन केएल राहुल की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कौन करेगा, इसको लेकर लगातार सवाल सामने आ रहे थे। एक ओपनर तो खुद कप्तान रोहित शर्मा ही होंगे। लेकिन केएल राहुल के न होने पर दूसरा ओपनर कौन होगा। 

टेस्ट मैच के लिए तीन ओपनर चुने गए थे 

दअसल सीरीज के तीन भारतीय सेलेक्टर्स ने तीन ओपनर चुने थे। कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल। केएल राहुल की गैरहाजिरी में अब ये पक्का हो गया है कि टीम के दूसरे ओपनर शुभमन गिल होंगे। अब से कुछ देर पहले इंडियन किकेट टीम के इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया गया है, ​​जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल प्रैक्टिस कर रहे हैं, इसके साथ ही वहां कैप्शन लिखा गया है, भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल। यानी भारतीय मैनेजमेंट करीब करीब ये तय कर चुका है कि सलामी जोड़ी क्या होगी। केएल राहुल के बाहर होने से ओपनिंग का जो सिरदर्द दर्द था, वो अब खत्म होते हुए नजर आ रहा है। 

मयंक अग्रवाल का भी नाम आया था सामने
इस बीच खबरें इस तरह की भी आई थी कि केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड भेजा जा सकता है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने किसी रिप्लेसमेंट की मांग नहीं की, इसलिए किसी और खिलाड़ी की जरूरत ही नहीं पड़ी। वैसे भी ये एक ही मैच खेला जाना है। इसके लिए ज्यादा खिलाड़ियों की जरूरत ही नहीं है। लेकिन अब सवाल ये है कि ओपनिंग जोड़ी तो करीब करीब तय हो गई है, लेकिन बाकी प्लेइंग इलेवन क्या होगी। माना जा रहा है कि टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के इंग्लैंड पहुंचकर टीम से जुड़ने के बाद इस पर भी फैसला कर लिया जाएगा, लेकिन बताया उसी दिन जाएगा, जिस दिन मैच है। 

इंग्लैंड के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रीकर भारत (विकेटकीपर)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल