IND vs ENG Semi Final Live Streaming: T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल का नतीजा आ चुका है। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर धमाकेदार अंदाज में फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब दूसरी फाइनलिस्ट टीम पर सभी की निगाहें टिकी हैं। दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होने जा रहा है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े में खेला जाएगा। भारतीय टीम की निगाहें लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाने पर टिकी हैं। टीम इंडिया ने सुपर-8 के ग्रुप 1 में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि इंग्लैंड ने ग्रुप 2 में शीर्ष स्थान पाकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इतिहास रचने के करीब दोनों टीमें
डिफेंडिंग चैंपियन भारत और ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रही इंग्लैंड दोनों ही टीमों के पास इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बनने का शानदार मौका है। दोनों टीमें अब तक दो-दो T20 वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन सी टीम फाइनल का टिकट हासिल कर पाती है। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।
IND vs ENG सेमीफाइनल मैच डिटेल्स
- तारीख: 5 मार्च 2026
- दिन: गुरुवार
- समय: 7:00 PM (भारतीय समयानुसार)
- टॉस: 6:30 PM (भारतीय समयानुसार)
- वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
भारत में टीवी पर कैसे देख पाएंगे LIVE?
भारतीय फैंस भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख पाएंगे। इस मैच की कमेंट्री कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिससे देशभर के दर्शक अपने पसंदीदा भाषा में मैच का आनंद ले सकेंगे।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
जो दर्शक मैच ऑनलाइन देखना पसंद करते हैं, वे इसे Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। इस सुविधा के जरिए घर बैठे ही मैच के हर रोमांचक पल का अनुभव किया जा सकता है। इससे फैंस को मैच का हर अपडेट और लाइव एक्शन अपने मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर पर भी देखने का मौका मिलेगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।
यह भी पढ़ें:
IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले वरुण और अभिषेक की फॉर्म पर उठे सवाल, तो कोच ने दिया बेबाक जवाब
IND vs ENG: क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल का रोमांच? जानिए मुंबई में कैसा रहेगा मौसम