Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, चोट से ठीक होकर इंग्लैंड सीरीज में वापसी करेगा ये खिलाड़ी!

IND vs ENG: भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, चोट से ठीक होकर इंग्लैंड सीरीज में वापसी करेगा ये खिलाड़ी!

Written By: Mohid Khan Published : Jan 09, 2024 04:36 pm IST, Updated : Jan 09, 2024 04:36 pm IST

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले एक स्टार खिलाड़ी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

IND VS ENG- India TV Hindi
Image Source : (BCCI/TWITTER) भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

IND vs ENG Test Series: अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान भी कर दिया है। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई ने टीम इंडिया का एलान नहीं किया है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इस सीरीज के एक स्टार खिलाड़ी चोट से ठीक होकर मैदान पर वापसी कर सकता है। 

इंग्लैंड सीरीज में हो सकती है इस खिलाड़ी की वापसी 

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले स्टार ओपनर रुतुराज गायकवाड़ की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। रुतुराज गायकवाड़ फिलहाल उंगली में लगी चोट से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट तक फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। बता दें गायकवाड़ को 19 दिसंबर को पोर्ट एलिजाबेथ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। इस चोट के कारण वह वनडे के बाद टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए थे। 

रुतुराज गायकवाड़ का इंटरनेशनल करियर

रुतुराज गायकवाड़ ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 6 वनडे और 19 टी20 मैच खेले हैं। हालांकि उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हैं तो ये उनका टेस्ट डेब्यू मैच होगा। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ ने भारत के लिए 6 वनडे मैचों में 19.16 की औसत से 115 रन बनाए हैं। दूसरी ओर टी20 में वह 35.71 की औसत से 500 रन बना चुके हैं। जिसमें 3 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद 

दूसरा टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम 
तीसरा टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट
चौथा टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची 
पांचवां टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला 

टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम-

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।

ये भी पढ़ें

T20I में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले कप्तान कौन, रोहित शर्मा बन सकते हैं नंबर 1

IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के केपटाउन टेस्ट पर ICC का बड़ा एक्शन, रोहित के बयान से मचा था बवाल

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement