1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पर सभी की नजरें, यहां पर देखें मुकाबले की Live स्ट्रीमिंग

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पर सभी की नजरें, यहां पर देखें मुकाबले की Live स्ट्रीमिंग

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 20, 2025 08:14 am IST,  Updated : Jul 20, 2025 08:14 am IST

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच में खेली जा रही 2 मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से चेम्सफोर्ड के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था, ऐसे में दोनों टीमों की नजरे दूसरे मुकाबले को जीतने पर होगी।

vaibhav suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम इंग्लैंड के दौरे पर अपना आखिरी मुकाबला 20 जुलाई से खेलेगी। यूथ वनडे सीरीज को अपने नाम करने के बाद भारतीय अंडर-19 टीम ने 2 मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत काफी अच्छी की थी, जिसमें वह पहला मुकाबला जीतने से सिर्फ तीन विकेट दूर रह गए थे। वहीं अब इस सीरीज का दूसरा मैच चेम्सफोर्ड के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में एकबार फिर से सभी फैंस की नजरें 14 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं, जिनका इस दौरे पर अब तक जमकर बल्ला बोलते हुए देखने को मिला है।

चेम्सफोर्ड के मैदान पर होगा दोनों टीमों का आमना-सामना

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के बीच में यूथ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसमें मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर होगी, वहीं टॉस 3 बजे होगा। टीम इंडिया की कप्तानी जहां आयुष म्हात्रे संभालेंगे तो वहीं इंग्लैंड अंडर-19 टीम की कप्तानी थॉमस रीव करते हुए दिखाई देंगे। इस सीरीज के पहले मैच में आयुष म्हात्रे के बल्ले से जहां बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली थी, वहीं वैभव सूर्यवंशी अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए थे। ऐसे में दूसरे मुकाबले में ये दोनों बल्लेबाज किस तरह का प्रदर्शन करते हैं इस पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

कब और कहां पर देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के बीच मुकाबला

दूसरे यूथ टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के बीच होने वाला इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर किसी चैनल पर नहीं किया जाएगा। भारतीय फैंस मुकाबले को ECB यानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

यहां पर देखिए दूसरे यूथ टेस्ट मैच को लेकर दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत - आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, कनिष्क चौहान, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार,आरएस अंबरीश, हरवंश पंगालिया (विकेटकीपर), विहान मल्होत्रा, दीपेश देवेंद्रन, युधाजीत गुहा, नमन पुष्पक, अनमोलजीत सिंह, हेनिल पटेल, अभिज्ञान कुंडू, मोहम्मद एनान, प्रणव राघवेंद्र।

इंग्लैंड - थॉमस रीव (कप्तान), रॉकी फ्लिंटॉफ, राल्फी अल्बर्ट, विल बेनिसन, रॉकी फ्लिंटॉफ, एडम थॉमस, एलेक्स फ्रेंच, बेन डॉकिन्स, एलेक्स ग्रीन, जो हॉकिन्स, जैक होम, बेन मेयस, जेम्स मिंटो, आर्यन सावंत, जय सिंह।

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड में केएल को कैसे मिली कामयाबी? टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा

WCL 2025: शिखर धवन नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल