1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Hardik Pandya, IND vs IRE: हार्दिक पंड्या ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान

Hardik Pandya, IND vs IRE: हार्दिक पंड्या ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jun 27, 2022 12:25 am IST,  Updated : Jun 27, 2022 12:25 am IST

हार्दिक पंड्या अपने 60वें टी20 इंटरनेशनल मैच में पहली बार बतौर कप्तान मैदान पर उतरे। उन्होंने 2 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया।

हार्दिक पंड्या- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या Image Source : TWITTER BCCI

Highlights

  • हार्दिक पंड्या पहली बार भारत के कप्तान के तौर पर उतरे
  • आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में हार्दिक ने 2 ओवर में 26 रन देकर लिया एक विकेट
  • हार्दिक ने टी20 करियर में अभी तक लिए 43 विकेट

भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में पहली बार हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मैदान पर उतरी। हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और बारिश के कारण मैच को 12-12 ओवर का किया गया है। भुवी ने पहला ओवर किया और अपने खाते में बिना कोई रन दिए एक विकेट निकाला और कप्तान बालबर्नी को आउट किया। इसके बाद दूसरा ओवर फेंकने आए कप्तान हार्दिक जिन्होंने इतिहास रचा और ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।

हार्दिक पंड्या नई गेंद से खुद गेंदबाजी करने आए और उन्होंने दूसरा ओवर फेंका। हालांकि इस ओवर में वह महंगे साबित हुए और उन्होंने 13 रन दिए। लेकिन इस ओवर में उन्होंने आयरलैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज और खतरनाक पॉल स्टर्लिंग को चार पर आउट कर दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने दीपक हुड्डा के हाथों स्टर्लिंग को कैच आउट करवाया। टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान यह उनका पहला विकेट था और वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में विकेट लेने वाले भी पहले कप्तान बने। लेकिन 2 ओवर में 26 रन देकर वह काफी महंगे साबित हुए।

भारत के लिए विकेट लेने वाले पिछले 3 कप्तान

  • हार्दिक पंड्या (2022)*
  • सुरेश रैना (2014)
  • सुरेश रैना (2011)
  • वीरेंद्र सहवाग (2010)
  • वीरेंद्र सहवाग (2009)
  • एमएस धोनी (2009)

हार्दिक पंड्या के ओवरऑल विकेटों का रिकॉर्ड

हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए बतौर खिलाड़ी 59 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। यह उनका 60वां मुकाबला था और बतौर कप्तान वह पहली बार भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे। अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही उन्होंने विकेट लिया। 60 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 43 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा 63 वनडे में उन्होंने 57 और 11 टेस्ट में भी 17 विकेट अपने नाम किए हैं। 107 आईपीएल मैचों में भी हार्दिक 50 विकेट ले चुके हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 2488 रन भी दर्ज हैं (आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में बल्लेबाजी से पहले)।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल