1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए किया कमाल, पहली ही पारी को बनाया यादगार

रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए किया कमाल, पहली ही पारी को बनाया यादगार

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 20, 2023 09:52 pm IST,  Updated : Aug 20, 2023 09:52 pm IST

रिंकू सिंह ने अपनी पहली ही पारी में आयरलैंड के खिलाफ कमाल कर दिखाया है। उन्होंने टीम इंडिया को एक बड़े टोटल तक पहुंचने में मदद की।

Rinku Singh- India TV Hindi
रिंकू सिंह Image Source : BCCI (TWITTER)

भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। भारत की ओर से इस दौरान रुतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 58 रनों की पारी खेली। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी, लेकिन रिंकू सिंह ने भारत के लिए अपनी पहली ही पारी में कमाल कर दिखाया और टीम इंडिया को एक बड़े टोटल तक पहुंचा दिया।

रिंकू ने किया कमाल

आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में रिंकू सिंह को टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला था। लेकिन पहले मैच में बारिश के कारण उनकी बल्लेबाजी नहीं आ सकी थी। फैंस रिंकू सिंह को एक बार टीम इंडिया के लिए बैटिंग करते देखना चाह रहे थे। फैंस और रिंकू की ये इच्छा दूसरे मैच में पूरी हो भी गई। जब रिंकू सिंह को टीम इंडिया के लिए एक शानदार पारी खेलने का मौका मिला।

टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर 180.95 की स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के भी जड़े। रिंकू की पारी के ही कारण टीम इंडिया ने इतने बड़े टोटल को हासिल किया। उन्होंने इस पारी को शानदार तरीके से फिनिश कर एक बार फिर से ये दिखाया है कि वह आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए मैच फिनिशर की भुमिका निभा सकते हैं।

कैसा है मैच का हाल

भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले के बारे में बात करें तो टीम इंडिया ने उन्हें 186 रनों का टारगेट दिया है। इस वक्त आयरलैंड की टीम टारगेट का पीछा कर रही है। इस मुकाबले का लाइव अपडेट जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

INDIA vs IRELAND Live Update

यह भी पढ़ें

टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव से आगे निकला ये बल्लेबाज, बना दिया नया रिकॉर्ड

स्पेन ने जीता फीफा वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड को रोमांचक फाइनल में हराया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल