1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs IRE : आयरलैंड के खिलाफ ये हो सकती है टीम इंडिया की Playing XI

IND vs IRE : आयरलैंड के खिलाफ ये हो सकती है टीम इंडिया की Playing XI

 Published : Jun 20, 2022 04:13 pm IST,  Updated : Jun 20, 2022 04:13 pm IST

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब पहली ही बार में अपने नाम किया था, उसके बाद ही संभावना जताई जा रही थी कि हार्दिक पांड्या कप्तानी कर सकते हैं।

Hardik Pandya and Vikram Rahthore- India TV Hindi
Hardik Pandya and Vikram Rahthore Image Source : PTI

Highlights

  • भारत और आयलैंड के खिलाफ खेले जाने हैं दो टी20 इंटरनेशनल मैच
  • सीरीज का पहला मैच 26 जून और दूसरा 28 जून को खेला जाना है
  • सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या को दी गई है

IND vs IRE T20I Series : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया का अगला मिशन आयरलैंड है। भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैच खेले जाने हैं, इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया गया है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब पहली ही बार में अपने नाम किया था, उसके बाद ही संभावना जताई जा रही थी कि हार्दिक पांड्या कप्तानी कर सकते हैं। हालांकि उनका नाम तो दक्षिण अफ्रीका वाली सीरीज के लिए ही कप्तानी के लिए चल रहा था, लेकिन केएल राहुल के कारण वे कप्तान नहीं बन सके। लेकिन जब सीरीज से पहले ही केएल राहुल चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए तो उपकप्तान ​ऋषभ पंत को नया कप्तान बनाया गया। वहीं हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया था। 

हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान करने जा रहे हैं डेब्यू

अब हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड से भिड़ना है। इस टीम में कई बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इसको लेकर भी  कप्तान हार्दिक पांड्या को माथापच्ची करनी होगी। सीरीज के लिए बतौर ओपनर रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन का सेलेक्शन किया गया है। बाकी कोई भी स्पेशलिस्ट ओपनर टीम में नहीं है। ऐसे में ये दोनों ही खिलाड़ी ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे, इसमें बहुत ज्यादा शक नहीं होना चाहिए। हालां​कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज में रुतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन बहुत अच्छा तो नहीं रहा था, लेकिन टीम मैनेजमेंट दो और मैच गायकवाड़ देना पसंद करेगा। इस बीच सीरीज के लिए संजू सैमसन और सूर्य कुमार यादव की भी टीम इंडिया में वापसी हुई है। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी भी नंबर तीन और चार पर खेलते हुए नजर आएंगे, इसमें बहुत ज्यादा शक नहीं होना चाहिए। कप्तान हार्दिक पांड्या नंबर छह पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं, वहीं दिनेश कार्तिक भी टीम का हिस्सा होंगे। हालांकि सवाल ये जरूर हो सकता है कि दिनेश कार्तिक बतौर बल्लेबाज खेलेंगे या फिर एक बल्लेबाजी की हैसियत से ये देखना दि​लचस्प होगा। क्यों​कि इस टीम में ईशान किशन भी हैं और संजू सैमसन भी। टीम में एक साथ फिर से तीन तीन विकेट कीपर खेलेंगे। 

उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह का प्लेइंग इलेवन में आना अभी भी मुश्किल
इसके बाद आलराउंडर अक्षर पटेल का नंबर आएगा। अक्षर पटेल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी के बहुत मौके नहीं मिले, साथ ही वे गेंदबाजी में भी बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए थे। ये दो मैचों की सीरीज उनके लिए काफी अहम हो सकती है। इसके बाद युजवेंद्र चहल स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर टीम में रहेंगे ही। तेज गेंदबाजी की बात करें तो हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान टीम में शामिल हो सकते हैं। यानी उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को बाहर ही बैठना पड़ सकता है। इसके सा​थ ही पहली बार टीम इंडिया में चुने गए राहुल त्रिपाठी और दीपक हुड्डा को भी मौका मिलना मुश्किल है। वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई भी बाहर ही बैठे रह सकते हैं। हालांकि आयरलैंड की टीम काफी कमजोर है और टीम के पास अनुभव की ज्यादा नहीं है, ऐसे में हो सकता है कि पहला मैच जीतने के बाद दूसरे मैच में कुछ युवा और आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों को दूसरे मैच में मौका दिया जाए। 

ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन 
रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और युजवेंद्र चहल।

भारत बनाम आयलैंड सीरीज के लिए ये है पूरी टीम इंडिया 
हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, आवेश खान, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल