टीम इंडिया जारी टी20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 फरवरी को खेलेगी। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। ऐसे में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के रिजल्ट से टीम इंडिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उम्मीद थी कि इस मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट बेंच पर बैठे प्लेयर्स को मौका दे सकती है और इसी कड़ी में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। लेकिन टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने साफ कर दिया है कि बुमराह इस मैच में भी खेलेंगे और भारत एक फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ खेलने के लिए उतरेगा।
नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि बुमराह को आराम दिया जायेगा। इसके बारे में बाद में फैसला लेंगे। इस दौरान कोटक ने अभिषेक शर्मा की फिटनेस के बारे में भी पॉजिटिव अपडेट दिया। अभिषेक पेट में इन्फेक्शन की वजह से नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ वह शून्य पर आउट हो गए थे। कोटक ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। पिछले मैच में वह पहले ओवर में आउट हो गया। हम ज्यादा विश्लेषण नहीं करना चाहते। अब वह ठीक है।
इसी दौरान सितांशु कोटक ने ईशान किशन की बैटिंग को लेकर भी सवाल पूछा गया था। कोटक ने ईशान किशन की जमकर तारीफ की। कोटक ने कहा कि ईशान अपने शुरूआती दिनों से ही आत्मविश्वास से भरपूर है। इससे टी20 क्रिकेट में मदद मिलती है। ईशान ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड कप शुरू होने के बाद से हमने देखा है कि कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है और यही वजह है कि हर मैच अहम है। कोटक के इस बयान से साफ हो गया कि नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया अपने प्लेइंग XI से ज्यादा छेड़-छाड़ नहीं करेगी।
टीम इंडिया का पिछला मैच पाकिस्तान से हुआ था। इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा था। इस मैच में टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए थे। इसी पारी की वजह से टीम इंडिया उस मैच में 175 रन बनाने में कामयाब रही थी। इस टारगेट को पाकिस्तान हासिल नहीं कर पाया था। अंत में वह 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गए थे। पाकिस्तान अपना अगला मैच नामीबिया के साथ 18 फरवरी को खेलेगी।
यह भी पढ़ें
सुपर 8 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने, नोट कीजिए सभी टीमों के नाम, डेट और वेन्यू
ऑस्ट्रेलिया को 17 साल बाद देखना पड़ा ये दिन, कब- कब टीम हुई वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर
संपादक की पसंद