1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ 2nd ODI: ऋषभ पंत समेत इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता! दूसरे वनडे में होगी इन 2 प्लेयर्स की एंट्री

IND vs NZ 2nd ODI: ऋषभ पंत समेत इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता! दूसरे वनडे में होगी इन 2 प्लेयर्स की एंट्री

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Nov 25, 2022 08:26 pm IST,  Updated : Nov 25, 2022 08:26 pm IST

IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला अब 27 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड...- India TV Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड (पहले वनडे की फोटो) Image Source : GETTY IMAGES

IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार ने टीम कॉम्बिनेशन और गेंदबाजी पर एक बार फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ी कमी जो आज के मैच में भारतीय टीम की तरफ से दिखी वो थी छठे बॉलर की। इस मैच में छठे गेंदबाज का भारत के पास कोई भी विकल्प नहीं था। इसलिए कई क्रिकेट एक्सपर्ट और यहां तक फैंस ने भी इस बात को लेकर टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा।

जब मांग उठ रही है टीम के अंदर छठे गेंदबाज की तो सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इस विकल्प को लाया किसी जगह जाएगा और कौन होगा वो छठा विकल्प? किसकी जगह लाने की बात करें तो ऋषभ पंत इस वक्त सबसे कमजोर कड़ी बनकर उभर रहे हैं। टी20 के बाद वनडे में भी उनका फ्लॉप शो देखने को मिला है। उनके आंकड़े भी पिछले 6 व्हाइट बॉल मुकाबलों में बेहद खराब रहे हैं। वह एक बार भी 30 रन तक नहीं पहुंच पाए हैं। लेकिन वह टीम के उपकप्तान हैं क्या उन्हें बाहर करने का बड़ा कदम मैनेजमेंट उठाता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

ऋषभ पंत पहले वनडे में आउट होकर पवेलियन लौटते हुए
Image Source : APऋषभ पंत पहले वनडे में आउट होकर पवेलियन लौटते हुए

किसे मिलेगा मौका?

अब अगर छठे गेंदबाजी विकल्प के लिए किसे मौका मिलेगा इस पर नजर डालें तो, टी20 सीरीज में कमाल की गेंदबाजी करने वाले दीपक हुड्डा इसके प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने दूसरे टी20 मैच में 2.5 ओवर में महज 10 रन देकर 4 विकेट भी झटके थे। पूरे वर्ल्ड कप या उससे पहले एशिया कप या फिर घरेलू सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा ने हुड्डा से गेंदबाजी नहीं करवाई थी लेकिन हार्दिक पंड्या ने हुड्डा को गेंद सौंपी और उन्होंने अपनी विकेट लेने की क्षमता को दुनिया को दिखाया। हम कह सकते हैं कि दीपक हुड्डा इस विकल्प के लिए सटीक खिलाड़ी हो सकते हैं।

अब अगर दूसरे बदलाव की बात करें तो टी20 सीरीज और अब वनडे में खास कमाल नहीं कर पाए युजवेंद्र चहल की जगह अब कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। चाइनामैन गेंदबाज को टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली थी। ऐसे में सेडन पार्क हैमिल्टन में होने वाले दूसरे वनडे में भारतीय टीम कुलदीप को चहल की जगह टीम में शामिल कर सकती है। चहल टी20 सीरीज के आखिरी और आज पहले वनडे दोनों में काफी महंगे रहे, तो दूसरे वनडे मुकाबले में पंत की जगह हुड्डा और चहल की जगह कुलदीप यह दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत का वनडे स्क्वॉड

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन।

यह भी पढ़ें:-

अब वनडे में भी ऋषभ पंत के ऊपर संकट! संजू सैमसन ने फिर दी कड़ी चुनौती

IND vs NZ 1st ODI: पहले वनडे में बने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड, टॉम लैथम बने ऑकलैंड के उस्ताद

मार्टिन गप्टिल ने छोड़ा न्यूजीलैंड का साथ, अब पड़ोसी देश में खेलेंगे कीवी बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल