आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 2 मार्च को दुबई के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पहले ही पक्का कर चुकी हैं। वहीं इस मुकाबले के परिणाम के बाद ये तय होगा कि कौन सी टीम ग्रुप-ए में टॉप पर रहेगी और सेमीफाइनल में किस टीम का किससे मुकाबला होगा। टीम इंडिया की कोशिश इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने पर होगी। वहीं कीवी टीम के फॉर्म को देखते हुए उनके लिए ये काम आसान नहीं रहने वाला है। ऐसे में इस मुकाबले पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें हम आपको इस मैच की ड्रीम 11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।
शुभमन गिल को बनाएं कप्तान, अक्षर पटेल को उपकप्तान
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जब भी आईसीसी टूर्नामेंट में मुकाबला खेला गया है तो उसमें कीवी टीम का पलड़ा हमेशा थोड़ा भारी दिखाई दिया है। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दोनों ही टीमों के बीच 25 साल बाद पहली भिड़ंत होगी। ऐसे में इस मुकाबले की ड्रीम 11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर में केएल राहुल को शामिल कर सकते हैं। इसके बाद बल्लेबाजों में आप शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, विल यंग और रचिन रवींद्र को जगह दे सकते हैं। आप अपनी इस ड्रीम 11 टीम में ऑलराउंडर प्लेयर्स के तौर पर माइकल ब्रेसवेल, अक्षर पटेल और मिचेल सेंटनर को शामिल कर सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में आप मोहम्मद शमी और मैट हेनरी को जगह दे सकते हैं।
अपनी इस ड्रीम 11 टीम में आप कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को चुन सकते हैं, जिनका अब तक टूर्नामेंट में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं गिल का वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से काफी बेहतर प्रदर्शन भी देखने को मिला है। उपकप्तान के तौर पर आप अक्षर पटेल को चुन सकते हैं, जिनको मध्यक्रम में जहां बल्लेबाजी का भी मौका मिल रहा है तो वहीं गेंदबाजी में भी वह विकेट निकालने में कामयाब हो रहे हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की ड्रीम 11 टीम:
विकेटकीपर - केएल राहुल।
बल्लेबाज - शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, विल यंग, रचिन रवींद्र।
ऑलराउंडर - माइकल ब्रेसवेल, अक्षर पटेल, मिचेल सेंटनर।
गेंदबाज - मोहम्मद शमी, मैट हेनरी।
ये भी पढ़ें
युवराज-राहुल की बेहतरीन गेंदबाजी, अंबाती रायडू की बल्लेबाजी; जीत में हीरो बने ये प्लेयर्स
इंग्लैंड ने की पाकिस्तान के इस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी, बटलर के माथे पर लगा कलंक