Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ Head to Head: टी20 फॉर्मेट में किसका पलड़ा है भारी, 25 में से टीम इंडिया ने जीते हैं इतने मुकाबले

IND vs NZ Head to Head: टी20 फॉर्मेट में किसका पलड़ा है भारी, 25 में से टीम इंडिया ने जीते हैं इतने मुकाबले

Written By: Hitesh Jha
Published : Jan 20, 2026 11:32 am IST, Updated : Jan 20, 2026 11:32 am IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी से हो रहा है। सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली गई थी।

IND vs NZ- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत बनाम न्यूजीलैंड

IND vs NZ Head to Head: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के जरिए दोनों टीमें वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को और भी पुख्ता करना चाहेंगे। इससे पहले दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली गई थी, जहां भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया इस हार को भूलकर टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

T20Is में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां दोनों के बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं 10 में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 7 में टीम इंडिया ने और 4 में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। ऐसे में आगामी सीरीज में भी टीम इंडिया अपने इसी दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी।

सूर्यकुमार यादव और मिचेल सैंटनर करेंगे कप्तानी

वनडे सीरीज की तुलना में टी20 सीरीज में दोनों टीमों के लिए काफी कुछ चीजें बदल जाएगी। ODI सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल थे, वहीं टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज में रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे। वहीं कीवी टीम इस सीरीज में मिचेल सैंटनर की कप्तानी में खेलेगी। इस सीरीज में उनके पास मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ी स्क्वॉड में मौजूद हैं।

आखिरी बार कब खेली गई थी दोनों टीमों के बीच सीरीज?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज साल 2023 में खेली गई थी। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया था। वहीं न्यूजीलैंड ने आखिरी बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज साल 2019 में जीता था। उसके बाद से कीवी टीम टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया को नहीं हार पाई है। अब इस सीरीज में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup 2026 से पहले एक और झटका, अचानक चोटिल हो गया ये धाकड़ खिलाड़ी

सुपर किंग्स की टीम ने SA20 के प्लेऑफ में बनाई जगह, दो-दो कप्तान हुए चोटिल फिर भी नहीं मानी हार

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement