1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: इस खिलाड़ी की खुलने वाली है किस्मत, अचानक होगी टीम इंडिया में एंट्री

IND vs NZ: इस खिलाड़ी की खुलने वाली है किस्मत, अचानक होगी टीम इंडिया में एंट्री

 Published : Oct 20, 2023 03:16 pm IST,  Updated : Oct 20, 2023 03:21 pm IST

IND vs NZ ODI World Cup 2023 : टीम इंडिया अब वनडे विश्व कप के बड़े और कड़े मुकाबले में उतरेगी। धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे, ऐसे में उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा, ये बड़ा सवाल है।

Indian Cricket Team - India TV Hindi
Indian Cricket Team Image Source : AP

IND vs NZ ODI World Cup 2023 : टीम इंडिया अब अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार हो रही है। बांग्लादेश को पुणे में मात देने के बाद भारतीय टीम का कारवां अब सीधे धर्मशाला की ओर रवाना हो रहा है, जहां रविवार यानी 22 अक्टूबर को टीम इंडिया न्यूजीलैंड से भिड़ती हुई नजर आने वाली है। आईसीसी विश्व कप 2023 प्वाइंट्स टेबल की नंबर एक और दो आमने सामने होंगी। वैसे भी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से साल 2019 की हार का बदला भी चुकता करना है। भारतीय अभी तक लय में नजर आ रही है और सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इस बीच दिक्कत ये है कि हार्दिक पांड्या अब अगला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक पांड्या केवल बॉलर और बैटर ही नहीं, टीम के उपकप्तान भी हैं। ऐसे में सवाल ये है कि अगले मैच में हार्दिक पांड्या की जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। 

बीसीसीआई ने किया साफ, अगला मैच नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या 

हार्दिक पांड्या आईसीसी विश्व कप 2023 में उस दौरान चोटिल हो गए, जब वे अपना पहला ही ओवर डाल रहे थे। तीन गेंद बाद ही उनके पैर में मोच आ गई और उन्हें बाहर जाना पड़ा। बाकी तीन बॉल विराट कोहली ने डाली। इसके बाद आज ही बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर ये साफ कर दिया कि हार्दिक पांड्या टीम के साथ धर्मशाला नहीं जा रहे हैं। वे अब सीधे लखनऊ पहुूंचेंगे, जहां भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। लेकिन सवाल यही कि उनकी जगह अब प्लेइंग इलेवन में कौन खेलेगा। क्या सूर्यकुमार यादव को वनडे विश्व कप में डेब्यू करने का मौका मिला या फिर ईशान किशन को मिडल आर्डर में बल्लेबाजी का मौका मिलेगा। 

शार्दुल की जगह पक्की, अश्विन या शमी में से किसी को मिल सकता है मौका 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले में कौन खेलेगा और कौन नहीं, इसका फैसला पिच देखने के बाद किया जाएगा। वैसे भी धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। जहां बॉल स्विंग होती है। ऐसे में ये तो पक्का है कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज के साथ शार्दुल ठाकुर जरूर खेलेंगे। वैसे भी हार्दिक पांड्या के रूप में एक बल्लेबाज बाहर हो गया है, इसलिए बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए ठाकुर का खेलना करीब करीब पक्का है। अगर बल्लेबाजी को और भी ठोस करने की कोशिश की गई तो रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया जा सकता है। वे विकेट निकालने के साथ साथ रन भी बना लेते हैं। वहीं अगर पिच पर पेसर्स के लिए मदद रही तो फिर मोहम्मद शमी की भी एंट्री हो सकती है। यानी माना जाना चाहिए कि सूर्यकुमार यादव को विश्व कप डेब्यू और ईशान किशन को दोबारा प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका शायद न मिल पाए। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और बाकी टीम मैनेजमेंट क्या फैसला करता है, ये अभी से कह पाना काफी मुश्किल है। क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा जब टॉस के लिए आएंगे, तभी इस पर खुलासा होगा। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

ODI वर्ल्ड कप के बीच में टीम इंडिया को लगा झटका, बड़ा खिलाड़ी इतने मैचों के लिए बाहर

बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर भी बड़ा मौका चूक गई टीम इंडिया, हो सकता है नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल