1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK, Asia Cup 2022 : रोहित शर्मा के ये आंकड़े देख पाकिस्तान के छूटे पसीने !

IND vs PAK, Asia Cup 2022 : रोहित शर्मा के ये आंकड़े देख पाकिस्तान के छूटे पसीने !

 Published : Aug 24, 2022 06:41 pm IST,  Updated : Aug 24, 2022 07:08 pm IST

IND vs PAK, Asia Cup 2022 : एशिया कप 2022 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा, उससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के ये आंकड़े जरूर देखे जाने चाहिए।

Asia Cup 20222 Pakistan Babar Azam- India TV Hindi
Asia Cup 20222 Pakistan Babar Azam Image Source : IND VS PAK

Highlights

  • रोहित शर्मा फुलटाइम कप्तान बनने के बाद पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में उतरेंगे
  • नवंबर 2021 से रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हारे हैं केवल दो ही टी20 मैच
  • रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक केवल छह टी20 इंटरनेशनल मैच ही हारी है

IND vs PAK, Asia Cup 2022 : टीम इंडिया एशिया कप 2022 के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में यूएई पहुंच चुकी है। एशिया कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की भी बड़ी परीक्षा होगी। हालांकि इससे पहले जब साल 2018 का एशिया कप खेला गया था, तब भी टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा ही थे, लेकिन तब वे फुलटाइम कप्तान नहीं थे। लेकिन टी20 विश्व कप 2021 के बाद विराट कोहली ने टी20 की कप्तानी छोड़ दी थी और बीसीसीआई ने इसके बाद रोहित शर्मा को नया कप्तान चुना। रोहित शर्मा फुलटाइम कप्तान बनकर पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में खेलने जा रहे हैं। ऐसे में उनकी बल्लेबाजी पर तो सभी की नजर होगी ही, लेकिन कप्तान के तौर पर वे कैसे फैसले करते हैं, ये भी देखना दिलचस्प होगा। हालांकि फुलटाइम कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा के जो आंकड़े हैं, उसे देखकर पाकिस्तान की टीम मुश्किल में जरूर होगी और अगर यही क्रम रोहित शर्मा ने जारी रखा तो फिर पाकिस्तान की हार पक्की है। 

Rohit Sharma In T20I after Nov 2021
Image Source : INDIA TV Rohit Sharma In T20I after Nov 2021

फुलटाइम कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा के ऐसे हैं आंकड़े 

नवंबर 2021 यानी वो वक्त जब रोहित शर्मा फुलटाइम कप्तान बने थे। इसके बाद से रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और उसमें से 14 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है, केवल दो ही बार ऐसा हुआ है, जब भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इन दो मैचों में एक मैच इंग्लैंड और दूसरा वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम हारी है, बाकी सभी मुकाबलों में टीम इंडिया ने विजय हासिल की है। अब जब 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा तो रोहित शर्मा 15वें मैच में बतौर कप्तान उतरेंगे। देखना होगा कि इसमें रोहित शर्मा और पूरी टीम इंडिया कैसे खेल का प्रदर्शन करते हैं। 

Rohit Sharma In T20I after Nov 2021
Image Source : INDIA TV Rohit Sharma In T20I after Nov 2021

टी20 इंटरनेशनल में ऐसे हैं रोहित शर्मा के कप्तानी रिकॉर्ड
चलिए ये तो हुई नवंबर 2021 के बाद की कहानी, लेकिन रोहित शर्मा इससे पहले भी कप्तानी करते रहे हैं, जब उस वक्त के कप्तान विराट कोहली रेस्ट पर होते थे, या फिर इंजरी के कारण नहीं खेल पाते थे, तब रोहित शर्मा ही कप्तानी की पहली च्वाइस होते थे। इस तरह से देखें तो रोहित शर्मा ने अब तक कुल मिलाकर 31 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और इसमें से 26 में भारत को जीत और पांच में हार मिली है। यानी उनकी जीत का प्रतिशत 83.87 रहा है। रोहित शर्मा के ये आंकड़े ये बताने के लिए काफी हैं कि वे किस तरह के कप्तान हैं। अगर रोहित शर्मा का जादू चला तो पाकिस्तान की खैर नहीं और टीम इंडिया एक बार फिर से एशिया की सरताज बनकर लगातार तीसरी बार एशिया कप की ट्रॉफी उठा सकती है। इससे पहले साल 2016 में एमएस धोनी और 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है।

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

Asia Cup 2022 : विराट कोहली ने भरी हुंकार, जो हुआ सो हुआ, लेकिन अब....

Asia Cup 2022 IND vs PAK : विराट कोहली के लिए मौका-मौका

Asia Cup 2022 : पाकिस्तानी टीम सदमे में, इस घटना ने दिया बड़ा झटका

Asia Cup: जब मोहम्मद समी ने 16 गेंदों का डाला ओवर, जानिए कितने रन किए खर्च

Asia Cup 2022 : कौन जीतेगा एशिया कप, हो गई भविष्यवाणी, भारत बनाम पाकिस्तान मैच....

Asia Cup 2022 IND vs PAK : रोहित शर्मा ने टॉस जीता तो समझो हो गया काम

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल