1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: पाकिस्तानी कप्तान का बड़बोलापन आया सामने, भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया ये बयान

IND vs PAK: पाकिस्तानी कप्तान का बड़बोलापन आया सामने, भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया ये बयान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 13, 2025 11:30 am IST,  Updated : Sep 13, 2025 11:30 am IST

IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप 2025 में अपना आगाज जीत के साथ किया है, जिसमें उन्होंने ओमान के खिलाफ हुए मैच को 93 रनों से अपने नाम किया। इस मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर बयान भी दिया।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AP

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम ने सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलते हुए अपने पहले मुकाबले में ओमान के खिलाफ 93 रनों की बड़ी जीत हासिल की। इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करते हुए ओमान की टीम 16.4 ओवर्स 67 रन बनाकर सिमट गई थी। इस मुकाबले के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा का भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले अगले मैच को लेकर भी बयान सामने आया जिसमें उनका बड़बोलापन साफतौर पर देखने को मिला।

हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं

ओमान के खिलाफ मैच में मिली एकतरफा जीत के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने मुकाबले के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि बल्लेबाजी में हमें अभी सुधार करने की जरूरत है। इस मैच में हमारी गेंदबाजी शानदार थी, मैं बॉलिंग यूनिट से काफी खुश हूं। हमारे पास तीन स्पिनर हैं और वे सभी अलग-अलग हैं, यहां तक कि सैम अयूब भी हमारे लिए कुछ ओवर्स कर सकते हैं, ऐसे में हमारे पास 4-5 अच्छे विकल्प हैं और दुबई और अबू धाबी में खेलते समय आपको इनकी जरूरत होती है। हमें जो शुरुआत मिली, उसके बाद हमें 180 रन बनाने चाहिए थे, लेकिन क्रिकेट ऐसा ही होता है। हम वाकई अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, हमने ट्राई सीरीज जीती और यहां भी आसानी से जीत हासिल की। ​​अगर हम अपनी योजनाओं पर लंबे समय तक अमल करते रहे, तो हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

दुबई के स्टेडियम में ऐसा है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में ग्रुप-ए का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर दोनों ही टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें तीन मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम को जहां एक मुकाबले में जीत हासिल हुई है तो वहीं पाकिस्तानी टीम ने 2 मैचों को अपने नाम किया है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें 13 मैचों में से भारतीय टीम ने 10 को अपने नाम किया है जबकि पाकिस्तानी टीम सिर्फ तीन मुकाबलों को जीतने में कामयाब हुई है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाफ कभी T20I मैच नहीं खेले 8 भारतीय प्लेयर्स, एशिया कप 2025 की स्क्वाड में शामिल

Asia Cup 2025 Points Table: जीत के बाद भी इस नंबर पर है पाकिस्तान, भारत का जलवा जारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल