1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK मैच में हुई बेईमानी? क्या अंपायर ने दिया पाकिस्तान का साथ, नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां

IND vs PAK मैच में हुई बेईमानी? क्या अंपायर ने दिया पाकिस्तान का साथ, नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां

 Written By: Vanson Soral
 Published : Nov 17, 2025 11:35 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 11:58 pm IST

दोहा में 16 नवंबर को खेले गए IND vs PAK मैच में अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। अंपायरों की गलती की वजह से भारतीय टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

IND vs PAK- India TV Hindi
इंडिया-ए बनाम पाकिस्तान-ए Image Source : SONY SPORTS NETWORK SCREENGRAB

Asia Cup Rising Stars 2025: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में 16 नवंबर को पाकिस्तान A और इंडिया A के बीच खेले गए मुकाबले में एक बड़ा विवाद देखने को मिला। पाकिस्तान A की पारी के दौरान इंडिया A के फील्डर्स नेहाल वढेरा और नमन धीर द्वारा लिया गया रिले कैच थर्ड अंपायर ने ‘नॉट आउट’ करार दिया, जिससे भारतीय खिलाड़ी और फैन्स दोनों हैरान रह गए।

यह घटना पाकिस्तान-ए टीम की पारी के दौरान 10वें ओवर में घटी। ओपनर माज सदाकत ने स्पिनर सुयश शर्मा की गेंद पर बड़ा शॉट खेला। डीप मिडविकेट पर खड़े नेहाल वढेरा ने दाईं ओर दौड़कर बाउंड्री के नजदीक गेंद को लपक लिया। इससे पहले कि वह मैदान के बाहर जाते, उससे पहले ही उन्होंने गेंद को नमन धीर की ओर उछाल दिया। लॉन्ग-ऑन की ओर से दौड़ते हुए आए नमन धीर ने गेंद को आसानी से पकड़ लिया। इसके बाद हुआ जमकर ड्रॉमा। थर्ड अंपायर ने ICC नियमों के हवाला देते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज को नॉट आउट करार दे दिया। थर्ड अंपायर ने इस कैच को सही नहीं माना, क्योंकि नई ICC नियमों की व्याख्या के अनुसार फील्डर को सीमा रेखा के बाहर से छलांग लगाकर गेंद से संपर्क करना पड़ता है।

क्या कहते हैं नए नियम?

दरअसल, ICC ने जून 2025 में बाउंड्री कैच को लेकर नया नियम लागू किया था। इस नियम के अनुसार, अगर कोई फील्डर सीमा रेखा (रस्सी) के बाहर से छलांग लगाकर गेंद को छूता है, तो आउट देने के लिए उसे सबसे पहले वापस मैदान के अंदर जमीन पर उतरना जरूरी होता है।

नेहाल वढेरा ने बेहद सफाई से गेंद को पकड़ा और मैदान के भीतर रहते हुए ही उसे छोड़ दिया। हालांकि, उनका पैर रस्सी के ऊपर हवा में था, फिर भी नियमों के अनुसार इसे मैदान के भीतर ही माना गया, क्योंकि उन्होंने रस्सी से आगे अपना पैर जमीन पर नहीं रखा था। इस बीच, उन्होंने नमन धीर की तरफ गेंद फेंकी और फिर बाउंड्री के पार जाकर खेल के मैदान से बाहर चले गए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह रस्सी के बाहर गिरे क्योंकि रस्सी के पार जाने के बाद उनका गेंद से कोई संपर्क नहीं था। इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि धीर ने कैच लेते समय वह रस्सी के बाहर थे। इसलिए नए नियमों के अनुसार भी कैच आउट दिया जाना चाहिए था।

अंपायरिंग में हुई गलती की पुष्टि

ESPNcricinfo ने दो अनुभवी इंटरनेशनल अंपायरों से इस घटना की पुष्टि की और दोनों ने माना कि थर्ड अंपायर ने नियम को गलत समझा और आउट की बजाय नॉट आउट देने की भारी गलती की। इसके बाद मैदान पर एक और गलती हुई। अंपायरों ने इसे न सिर्फ ‘नॉट आउट’ दिया बल्कि इसे डॉट बॉल माना, जबकि नियमों के अनुसार यह छक्का होना चाहिए था। इस तरह भारत-पाकिस्तान में गलत अंपायरिंग का उदाहरण देखने को मिला। यह घटना जब घटी, उस समय माज सदाकत 56 रन पर थे और फिर उन्होंने नाबाद 79 बनाकर पाकिस्तान A को 13.2 ओवर में ही जिता दिया। 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में हुआ ऐसा काम, बिना रिटायरमेंट के इस खिलाड़ी को दे दी ये जिम्मेदारी

पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय टीम की अब किस टीम से होगी टक्कर? कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल