1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान में हुआ ऐसा काम, बिना रिटायरमेंट के इस खिलाड़ी को दे दी ये जिम्मेदारी

पाकिस्तान में हुआ ऐसा काम, बिना रिटायरमेंट के इस खिलाड़ी को दे दी ये जिम्मेदारी

 Published : Nov 17, 2025 04:26 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 04:27 pm IST

पाकिस्तान ए यानी शाहीन और अंडर 19 टीम को नया डायरेक्टर मिल गया है। अब ये जिम्मेदारी सफराज अहमद को दी गई, जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है।

Sarfaraz Ahmed- India TV Hindi
सरफराज अहमद Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट में कब क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता। जिस खिलाड़ी अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है, उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक नई जिम्मेदारी दे दी है। मजे की बात ये है कि​ नियुक्ति होने के बाद भी अभी तक उसने संन्यास की घोषणा नहीं की है। बात हो रही है सरफराज अहमद की। जो कभी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हुआ करते थे, लेकिन अब टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन रिटायरमेंट भी नहीं लिया है। इस बीच पीसीबी ने उन्हें पाकिस्तान शाहीन और अंडर 19 टीम का डायरेक्टर बना दिया है। 

सरफराज बने पाकिस्तान शाहीन और अंडर 19 टीम के कोच

पाकिस्तान शाहीन ही पाकिस्तान की ए टीम है, जो इस वक्त एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में खेल रही है और लगातार दो मैच जीतकर टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। अब इस वक्त सरफराज अहमद करीब 38 साल के हो गए हैं। अब वे पाकिस्तान शाहीन और अंडर 19 टीम को मजबूत करने का काम करेंगे। पीसीबी के सूत्रों ने पीटीआई को बताया है कि सरफराज अब पाकिस्तान शाहीन और अंडर 19 की देखरेख करेंगे और जरूरी हुई तो विदेश भी जाएंगे।  

सारी जिम्मेदारी सरफराज अहमद की होगी 

टीम के प्रदर्शन में सुधार के लिए तो सरफराज काम करेंगे ही, इसके साथ शाहीन और अंडर 19 टीम के कोच, सेलेक्टर और बाकी स्टॉफ भी सरफराज को ही रिपोर्ट करेगा, ताकि आपस में कोआर्डीनेशन बना रहे। इन दोनों टीमों की सारी जिम्मेदारी एक तरह से सरफराज ही देखेंगे और सीधे पीसीबी को इस बारे में रिपोर्ट करेंगे। सरफराज खान ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं लिया है, लेकिन पीसीबी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे भी उन्होंने स्वीकार कर लिया है। यानी माना जाना चाहिए कि सरफराज ने अब अपनी वापसी की उम्मीदें खो दी हैं। 

सरफराज अहमद का ऐसा रहा है अब तक का करियर

सरफराज अहमद ने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट मैच खेलकर 3031 रन बनाने का काम किया है। इसमें चार शतक और 21 अर्धशतक हैं। इसके अलावा सरफराज ने 117 वनडे मैच खेजलकर 2315 रन बनाए हैं। यहां उनके नाम दो शतक और 11 अर्धशतक हैं। टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात की जाए तो वहां उन्होंने 61 मैच खेलकर 818 रन बनाए हैं। सरफराज ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2023 में खेला था, तब से लेकर अब तक वे वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब ऐसा होते हुए नजर नहीं आ रहा है। 

सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने जीती थी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

पाकिस्तान ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। उस वक्त सरफराज अहमद ही पाकिस्तानी टीम के कप्तान हुआ करते थे। फाइनल में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को मात दी थी, तब उम्मीद की जा रही थी​ कि सरफराज लंबे समय तक खेलते रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब देखना है कि आखिर सरफराज कब तक अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

इस खिलाड़ी ने रच दिया नया कीर्तिमान, लेकिन टीम इंडिया में नहीं हो पा रही वापसी

धोनी, कोहली और रोहित के वक्त में कभी नहीं देखा ऐसा दिन, अब दो साल में क्या हो गया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल