India vs Pakistan Champion Trophy Cricket Score: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला गया। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने 241 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने अर्धशतक लगाया, लेकिन बाकी के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। गेंदबाजी में भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। इसके बाद भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और उन्होंने शतक लगाकर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।
IND vs PAK मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।