1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2026 Live Updates: एलावेनिल वलारिवन ने शूटिंग में जीता सिल्वर मेड़ल, भारत के खाते में आया दूसरा पदक
  Live Now

Asian Games 2026 Live Updates: एलावेनिल वलारिवन ने शूटिंग में जीता सिल्वर मेड़ल, भारत के खाते में आया दूसरा पदक

 Written By: Abhishek Pandey
 Updated : Sep 20, 2026 12:39 pm IST

Asian games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें शूटिंग के इवेंट में अब तक 2 सिल्वर मेडल जीतने में सफलता मिली है।

Asian Games 2026- India TV Hindi
एशियन गेम्स 2026 Image Source : PTI

जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 की आधिकारिक शुरुआत होने के बाद 20 सितंबर को भारतीय एथलीट कई खेलों के अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। इसमें भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम अपने-अपने पूल मुकाबलों के साथ जहां शुरुआत करने वाली है तो वहीं तो वहीं क्रिकेट में भारतीय महिला टीम की सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। निशानेबाजी के अलग-अलग इवेंट में भारतीय टीम एक्शन में दिखाई देगी। ऐसे में 20 सितंबर को होने वाले सभी इवेंट्स के लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

टेकबॉल में भारतीय टीम के हाथों लगी निराशा

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम को 20 सितंबर को टेकबॉल के इवेंट में मेडल की उम्मीद थी, लेकिन काफी निराशा का सामना करना पड़ा। टेकबॉल में क्विंसी डिसूजा विमेंस सिंगल और मिक्सड डबल्स कैटेगरी के ब्रांज मेडल तक पहुंची थीं, लेकिन दोनों मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। टेकबॉल में क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स में हार का सामना करना पड़ा। क्विंसी डिसूजा को ब्रांज मेडल मैच में जापान की खिलाड़ी के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसे बरकरार नहीं रख पाईं। युइना साकामोतो ने उन्हें 12-11,12-11 के अंतर से हराया।

शूटिंग में महिला टीम ने जीता मेडल

एशियन गेम्स 2026 में मेडल टैली में भारत का खाता शूटिंग के इवेंट में खुला जिसमें 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल जीता है। आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत का पहला मेडल है। इलावेनिल वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

हॉकी में भारतीय महिला टीम ने की जबरदस्त शुरुआत

हॉकी में भारतीय महिला टीम की एशियन गेम्स 2026 में काफी जबरदस्त शुरुआत देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने पूल मैच में उजबेकिस्तान के खिलाफ 19-0 के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की है। अब सभी की नजरें भारतीय पुरुष टीम के मैच को लेकर पूल मुकाबले पर रहने वाली हैं।

 

Live updates :Asian Games Live Updates 20 September

Auto Refresh
Refresh
  • 12:39 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    बैडमिंटन में उन्नति हुड्डा ने दूसरा गेम किया अपने नाम

    बैडमिंटन मुकाबले में उन्नति हुड्डा ने दूसरा गेम आसानी से 21-7, 21-10 से जीतकर अपना मैच अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने कजाकिस्तान के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है। अब भारत की नजरें मुकाबला अपने नाम करने पर होंगी, जब तीसरे मैच में तन्वी शर्मा का सामना डायना नामेनोवा से होगा।

  • 12:38 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    हॉकी में भारत 8-1 से आगे

    हॉकी मैच के दूसरे हाफ में इंडोनेशिया ने पहला गोल करके वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत ने तुरंत पलटवार कर दिया। मुकाबले में अभिषेक के बेहतरीन खेल की बदौलत शिलानंद लाकड़ा ने करीब से गेंद को गोलपोस्ट में धकेल दिया। यह इस मैच में शिलानंद का दूसरा गोल था।

  • 12:18 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारत ने इंडोनेशिया पर बनाई बढ़त

    हॉकी मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया पर 6-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। भारतीय टीम गोल करने की अपनी योजना को बेहद सटीक तरीके से अंजाम दे रही है। मैच के दौरान हार्दिक ने बाईं तरफ मौजूद सुखजीत को पास दिया, जिन्होंने गेंद को गोलकीपर के ठीक सामने खड़े मनदीप की ओर बढ़ाया और मनदीप ने आसानी से गेंद को खाली गोलपोस्ट में डालकर गोल दाग दिया।

  • 12:05 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार शुरुआत

    एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाफ शानदार शुरुआत करते हुए पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की तरफ से अब तक अभिषेक और शिलानंद लाकड़ा ने गोल किए हैं।

  • 12:04 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    बैडमिंटन में पीवी सिंधु की शानदार शुरुआत

    बैडमिंटन में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कजाकिस्तान के खिलाफ आसानी से 21-7, 21-9 से मुकाबला जीतकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी है। भारत की इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी शानदार जीत के साथ आगाज किया है। अब अगले मुकाबले में उन्नति हुड्डा का सामना अलिसा कुलेशेवा से होगा।

  • 11:42 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    इलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल

    निशानेबाजी के इस बेहद रोमांचक मुकाबले के आखिरी दौर में इलावेनिल ने 10.4 और जापान की हिनाता ने 10.6 का स्कोर किया, जिससे अंतिम शॉट से ठीक पहले जापान की निशानेबाज आगे हो गईं। अपने आखिरी शॉट में इलावेनिल ने 10.1 का स्कोर बनाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं, हिनाता ने अंतिम शॉट में 10.2 का स्कोर करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

  • 11:38 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    इलावेनिल पहुंची दूसरे स्थान पर

    21वें शॉट में इलावेनिल ने 10.5 का स्कोर किया। हिनाता के 10.6 और बैन के 10.8 का स्कोर करने के बाद इलावेनिल की बढ़त घटकर सिर्फ 0.2 अंक रह गई। इसके बाद हिनाता ने 10.8 का बेहतरीन शॉट लगाया, जबकि इलावेनिल 10.3 ही हासिल कर सकीं। इसी बीच साउथ कोरिया की बैन ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बाहर हो गईं। इस तरह 231.9 के कुल स्कोर के साथ इलावेनिल अब दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं, जबकि हिनाता 232.2 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई हैं।

  • 11:32 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    इलावेनिल का निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन

    इलावेनिल ने निशानेबाजी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने 17वें शॉट में 10.6 और 18वें शॉट में 10.1 का स्कोर बनाया। इसके साथ ही वह 190.3 अंक हासिल करके पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। उनके इस जबरदस्त खेल को देखते हुए अब उन्हें गोल्ड मेडल का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, चीन की वांग जेफेई पांचवें स्थान पर रहकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं।

  • 11:21 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    शूटिंग में सोनम मस्कर और इलावेनिल वलारिवन 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंची

    महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में एलिमिनेशन राउंड शुरू हो गए हैं। पहली शॉट में इलावेनिल और सोनम दोनों ने बेहतरीन 10.6 का स्कोर बनाया। दूसरे शॉट में इलावेनिल ने 10.3 और सोनम ने फिर से शानदार 10.7 अंक हासिल किए। कुल 12 शॉट के बाद इलावेनिल 126.9 अंक के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि सोनम 125.4 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं साउथ कोरिया की युना क्वान प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं।

  • 11:12 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    बैडमिंटन में महिला टीम के पहले राउंड में भारत बनाम कजाकिस्तान का मुकाबला

    भारतीय महिला बैडमिंटन टीम कजाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैच में मैदान में उतर रही है। टीम में पीवी सिंधु के अलावा गायत्री गोपीचंद-ट्रीसा जॉली, उन्नति हुड्डा, कविप्रिया सेल्वम-सिमरन सिंघी और तन्वी शर्मा जैसी खिलाड़ी शामिल हैं।

  • 11:09 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    सोनम मस्कर और इलावेनिल वलारिवन शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में बनाई जगह

    महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसमें दो भारतीय निशानेबाज पदक की रेस में बनी हुई हैं। क्वालिफिकेशन राउंड में सोनम 634.1 अंक हासिल करके तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि इलावेनिल 633.5 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं। इससे पहले, विदर्षा विनोद के साथ मिलकर इन दोनों ने भारत के लिए टीम इवेंट में सिल्वर मेडल पहले ही पक्का कर लिया है। अब सोनम और इलावेनिल दोनों की कोशिश भारत को और मेडल दिलाने की रहेगी।

  • 10:55 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टेबल टेनिस में इंडोनेशिया को हराकर भारत ने की शानदार शुरुआत

    मानुष शाह ने अफान प्रतामा को 11-9, 11-9, 12-10 से हराकर इंडोनेशिया के खिलाफ मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने यह मैच 3-0 से जीतकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है।

  • 10:30 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टेबल टेनिस में महिला टीम ने इंडोनेशिया के खिलाफ दर्ज की जीत

    भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने एशियन गेम्स में शानदार शुरुआत करते हुए इंडोनेशिया को 3-0 से हरा दिया है। इस एकतरफा जीत के साथ भारत ने अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।

  • 10:13 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    श्रीलंका महिला टीम पहुंची फाइनल में

    एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला टीम ने पाकिस्तान को ह्रराकर फाइनल में जगह पक्की की है। श्रीलंका ने इस मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है।

  • 9:55 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टेबल टेनिस में पुरुषों की टीम के ग्रुप F मैच में इंडोनेशिया से सामना

    टेबल टेनिस में पुरुषों की टीम के ग्रुप F मैच में इंडोनेशिया का सामना करेगी इससे पहले महिला टीम ने महिला टीम ग्रुप मैच में इंडोनेशिया को 3-0 से हराया था।

  • 9:31 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल जीता

    एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल जीता है। आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत का पहला मेडल है। इलावेनिल वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

  • 9:29 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीत के साथ की शुरुआत

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में पूल मुकाबले में एकतरफा जीत के साथ शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने उज्बेकिस्तान की टीम के खिलाफ खेले गए मैच को 19-0 के अंतर से अपने नाम कर लिया है।

  • 9:05 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय महिला हॉकी टीम की एकतरफा जीत तय

    एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम पूल स्टेज में अपना पहला मैच उज्बेकिस्तान की टीम के खिलाफ खेल रही है, जिसमें उनकी एकतरफा जीत तय मानी जा रही है। इस मैच के तीन क्वार्टर का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम 15-0 के अंतर से आगे थी।

  • 8:58 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    शूटिंग में सोनम की शानदार शुरुआत

    एशियन गेम्स में भारतीय महिला निशानेबाज सोनम मस्कर ने काफी अच्छी शुरुआत करने के साथ 634.1 के स्कोर के साथ अपना क्वालिफिकेशन राउंड पूरा किया। वह इंडिविजुअल फाइनल में जगह बनाने के काफी करीब हैं। वहीं इसी इवेंट में विदरसा 630.4 के कुल स्कोर के साथ 9वें स्थान पर रहीं और बाहर हो गईं।

  • 8:56 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    मिक्सड मार्शल आर्ट्स में पदक हुआ पक्का

    भारत की सुचिका तारियाल ने ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की एथलीट को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के साथ मेडल पक्का कर दिया है, जिसमें वह कम से ब्रॉन्ज पदक तो अपने नाम कर लेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल