1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: मुकाबले से पहले ही फूलने लगी पाकिस्तान की सांसें, इंटरनेशनल बेइज्जती की कर ले तैयारी

IND vs PAK: मुकाबले से पहले ही फूलने लगी पाकिस्तान की सांसें, इंटरनेशनल बेइज्जती की कर ले तैयारी

 Published : Sep 11, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 06:21 pm IST

IND vs PAK: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंंत 14 सितंबर को होगी, लेकिन इससे पहले ही पाकिस्तानी कैंप में टेंशन का माहौल है।

salman ali agha- India TV Hindi
सलमान अली आगा Image Source : GETTY

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। अभी मुकाबले में करीब तीन दिन का वक्त है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सांसें अभी से फूलने लगी होंगी। भारतीय टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन ​अपने पहले ही मुकाबले में किया है, उससे कोई भी विरोधी टीम खौफ खाएगी। इस पहले मुकाबले में तो वे खिलाड़ी अचानक हीरो निकल गए, जिनके बारे में सोचा भी नहीं गया था। 

भारत ने पहले मुकाबले में यूएई को बुरी तरह से रौंदा

दरअसल भारत और यूएई के बीच हुए एशिया कप के मुकाबले में टीम इंडिया के वो खिलाड़ी अचानक अच्छा खेल दिखा गए, जिसने उम्मीद नहीं थी। अभिषेक शर्मा के बारे में तो सभी को पता है कि वे आते ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने यूएई के खिलाफ पहले मैच में किया भी ऐसा ही। पारी की पहली ही बॉल पर उन्होंने दनदनाता हुआ छक्का लगाया। हालांकि वे अपनी पारी 30 रन से आगे नहीं बढ़ा सके। ताज्जुब की ये बात ये है कि शुभमन गिल ने भी अपनी नौ बॉल पर 20 न की पारी में एक छक्का मार दिया। जबकि शुभमन की गिनती इस तरह के स्ट्रोक खेलने वाले बल्लेबाज के तौर पर नहीं होती है। मजे की बात ये भी रही कि सूर्या ने दो बॉल का सामना किया और उसमें भी एक छक्का ठोक दिया। भारतीय टीम ने केवल 4.3 ओवर में ही 60 रन ठोक दिए। टीम इंडिया इतने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करेगी, इसके बारे में किसी ने शायद नहीं सोचा होगा। 

शिवम दुबे ने बाकी गेंदबाजों का लोड किया कम

अब अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो कुलदीप यादव और जसप्री​त बुमराह खेलेंगे तो विकेट लेंगे, ये तो सभी को पता होता है, लेकिन यहां तो शिवम दुबे ने भी कमाल कर दिया। दुबे ने दो ओवर की गेंदबाजी में केवल चार रन दिए और तीन विकेट अपने नाम कर लिए। यही वजह रही कि बुमराह ने पावरप्ले में तीन ओवर डाले, उसके बाद उनकी जरूरत ही नहीं पड़ी। यहां तक की हार्दिक को भी केवल एक ही ओवर डालना पड़ा। शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी जब दो तीन ओवर डालते हैं और विकेट निकालते हैं तो बाकी ​गेंदबाजों के लिए थोड़ी आसानी हो जाती है। 

पाकिस्तानी थिंक टैंक भी रणनीति बनाने में मशगूल

यही वो वजह है कि पाकिस्तानी​ क्रिकेट टीम के कैंप में इस वक्त खलबली मची हुई है। अब पाकिस्तानी ​थिंक टैंक को यही समझ नहीं आ रहा है कि तैयारी किस खिलाड़ी के खिलाफ की करनी है। यहां तो हर खिलाड़ी एक से एक बढ़कर एक प्रदर्शन कर रहा है। फिलहाल पाकिस्तानी टीम को अपना पहला मुकाबला 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलना है, लेकिन टीम की तैयारी अभी से 14 सितंबर को होने वाले मैच को लेकर चल रही है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम किस रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। 

यह भी पढ़ें 

सोनी के अलावा यहां भी देख सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला लाइव, बस करना होगा इतना सा काम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप में कब खेलेगी अपना पहला मैच, किस टीम से होगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल