1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी पत्रकार घेरने चला था लेकिन सूर्यकुमार ने कर दी बोलती बंद, कहा- आप तो गुस्सा हो रहे हो

पाकिस्तानी पत्रकार घेरने चला था लेकिन सूर्यकुमार ने कर दी बोलती बंद, कहा- आप तो गुस्सा हो रहे हो

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 29, 2025 09:36 am IST,  Updated : Sep 29, 2025 09:36 am IST

सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट जगत में डंका बज रहा है। सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Suryakumar Yadav - India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI

Suryakumar Yadav: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसके फैंस को एशिया कप 2025 के फाइनल में मिली हार का दर्द लंबे समय तक याद रहेगा। पाकिस्तानी टीम को टूर्नामेंट में भारत के हाथों फाइनल समेत कुल 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल से पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सुपर-4 और ग्रुप स्टेज मैच में भी धूल चटाई थी। टूर्नामेंट में लगातार 3 मैच भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी टीम ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी मीडिया भी बौखला गई है। इसकी एक झलक एशिया कप के फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रैंस में उस समय देखने को मिली जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मीडिया से मुखाबित हुए। इस दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने एक ऐसा बेतुका सवाल पूछा जिस पर सूर्यकुमार यादव ने मजेदार अंदाज में चुटकी ले ली।

पाकिस्तानी पत्रकार को मिला करारा जवाब

दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार ने सूर्यकुमार यादव पर क्रिकेट में सियासत करने का आरोप लगाया, जिसके जवाब में भारतीय कप्तान ने कुछ ऐसा कहा जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी पत्रकार ने सवाल किया कि आज आप चैंपियन बने। अच्छी गेम खेली आपने। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इस पूरे टूर्नामेंट में जो आपका पाकिस्तानी टीम के साथ व्यवहार रहा। आपने हाथ नहीं मिलाया। आपने ट्रॉफी के लिए फोटो सेशन भी नहीं किया। फिर आपने एक सियासी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पूरे क्रिकेट की तारीख में आप पहले कप्तान हैं, जो क्रिकेट के अंदर सियासत लेकर आए। 

सूर्या ने भरी महफिल में ले लिए मजे

पाकिस्तानी पत्रकार के इस लंबे-चौड़े सवाल के जवाब में सूर्या थोड़ी देर चुप रहे और फिर कहा कि बोलना है या नहीं बोलना है। फिर उन्होंने कहा कि गुस्सा हो रहे हो आप और फिर खिलखिलाकर हंसने लगे। यह सुनकर वहां मौजूद सभी पत्रकार भी हंस पड़े। इसके बाद उन्होंने कहा कि आपका सवाल ही पता नहीं चला। एक समय पर आपने 4 सवाल पूछ लिए। इस तरह सूर्या ने पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद कर दी। मीडिया से बातचीत के दौरान सूर्या ने एक और बड़ा फैसला लेकर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने घोषणा की कि वह टूर्नामेंट से मिली अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना और 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के के परिवारों को दान करेंगे।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत से भड़का BCCI, ट्रॉफी और मेडल न मिलने पर लेने जा रहा बड़ा एक्शन

टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के सेलिब्रेट की एशिया कप की जीत, नकवी और पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल