1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के लिए रोहित शर्मा का मास्टर प्लान, Playing 11 में होगा चौंकाने वाला बदलाव!

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के लिए रोहित शर्मा का मास्टर प्लान, Playing 11 में होगा चौंकाने वाला बदलाव!

 Written By: Mohid Khan
 Published : Oct 14, 2023 08:45 am IST,  Updated : Oct 14, 2023 08:45 am IST

India vs Pakistan: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अभी तक काफी शानदार है। दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होने वाली है। ये मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

ind vs pak- India TV Hindi
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 कैसी होगी? Image Source : GETTY

IND vs PAK World Cup 2023: अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर दो बजे से होगी। इस मैच का इंतजार दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप में अब तक हुई सात बार की भिड़ंत में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी मैच जीते हैं। ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा इस बार भी भारी नजर आ रहा है। इस अहम मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 पर बड़ा बयान दिया है, जो पाकिस्तान टीम की टेंशन बढ़ा सकता है। 

रोहित शर्मा ने बनाया मास्टर प्लान

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री को देखते हुए तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने प्लेइंग  11 को लेकर बड़ा अपडेट दिया। रोहित से पूछा गया कि क्या इस विकेट पर वह तीन स्पिनर के साथ उतरेंगे, तो उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता। अगर बदलाव की जरूरत पड़ी तो हम करेंगे। हम इसके लिए तैयार रहेंगे। खिलाड़ियों को इस तरह के बदलाव के बारे में पहले ही बता दिया गया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों के साथ इसको लेकर कोई मसला है। लेकिन अगर तीन स्पिनरों के साथ खेलने की जरूरत पड़ी तो हम तीन स्पिनर को खिलाएंगे।

रोहित ने अपने खेल पर कही ये बात 

रोहित ने पिछले वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाए थे और इस बार वह एक शतक लगा चुके हैं। वर्ल्ड कप में उनके शतकों की संख्या सात हो गई है जो कि रिकॉर्ड है। रोहित से पूछा गया कि इन चार सालों में क्या बदला, उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में मैदान पर सफलता हासिल करने के लिए क्या करना जरूरी होता है। मैं प्रत्येक मैच की तैयारी के लिए वह सब कुछ करता हूं जो करना चाहिए। 

पाकिस्तान के खिलाफ का कितना दबाव?

पाकिस्तान के खिलाफ मैच का अलग तरह का दबाव होता है लेकिन रोहित का मानना है कि यह मैच भी बाकी मैच की तरह ही है। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि ये मैच हमारे लिए एक विरोधी टीम के खिलाफ मैच है। हम इस मैच को भी उसी तरह से ले रहे हैं जैसे हमने पहले दो मैच लिए थे और जैसे आगामी मैचों के बारे में सोचेंगे। इसको लेकर ज्यादा या कम सोचने की कोई जरूरत नहीं है। हम जिस तरह से बाकी मैचों के लिए तैयारी करते हैं वैसे ही इस मैच के लिए कर रहे हैं। मेरा सभी खिलाड़ियों के लिए यही संदेश होगा। कुछ भी अतिरिक्त करने की कोई जरूरत नहीं है।

(INPUT- PTI)

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: फ्री में कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी

IND vs PAK: शुभमन गिल की वापसी तोड़ेगी इस खिलाड़ी का दिल! प्लेइंग 11 से होना पड़ सकता है बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल