Highlights
- टीम इंडिया ने गंवाया पहला मुकाबला
- 9 रनों से मिली हार
- सैमसन की पारी पर फिरा पानी
IND vs SA 1st ODI HIGHLIGHTS: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच अफ्रीकी टीम ने 9 रनों से जीता। 40 ओवर के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 249 रन बनाए थे। वहीं जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट खोकर 240 रन ही बना पाई। भारत की ओर से संजू सैमसन ने नाबाद 86 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं 50 रन श्रेयस अय्यर और 33 रनों की पारी शार्दुल ठाकुर ने भी खेली।