1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका पहले वनडे में दिखेगा बड़ा बदलाव, मैच से पहले किया गया ऐलान

IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका पहले वनडे में दिखेगा बड़ा बदलाव, मैच से पहले किया गया ऐलान

 Written By: Mohid Khan
 Published : Dec 17, 2023 10:33 am IST,  Updated : Dec 17, 2023 10:33 am IST

IND vs SA 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में फैंस को एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

ind vs sa- India TV Hindi
भारत-साउथ अफ्रीका पहला वनडे Image Source : GETTY

IND vs SA 1st ODI Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है। फैंस को इस मैच में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 

पहले वनडे में दिखेगा बड़ा बदलाव

वनडे सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका की टीम अपनी परंपरागत हरी जर्सी में नहीं, बल्कि पिंक जर्सी में खेलती हुई नजर आएगी। बता दें टीम ऐसा पहली बार नहीं कर रही है। कई बार टीम पिंक जर्सी के साथ उतर चुकी है।साउथ अफ्रीका की टीम ये जर्सी पहनकर स्तन कैंसर जागरूकता, शिक्षा, पहचान और रिसर्च के लिए अपना समर्थन व्यक्त करती है। 

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के सीईओ का बयान 

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के सीईओ फोलेसी मोसेकी ने इस खास मौके को लेकर कहा कि हमें एक बार फिर क्रिकेट फैंस के साथ स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने में खुशी हो रही है। स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए केवल जागरूकता ही पर्याप्त नहीं है। हम लोगों को सक्रिय होने और जांच कराने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका का वनडे स्क्वॉड

भारत: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुक्वायो, तबरेज शम्सी, रस्सी वैन डर डुसेन, काइल वेरेने, लिजाड विलियम्स।

ये भी पढ़ें

ENG vs WI T20I: इंग्लैंड की दमदार वापसी, ऐसे चेज किया 223 रन का टारगेट

IND vs SA ODI: वनडे में कौन किस पर भारी, यहां देखें भारत-साउथ अफ्रीका का हेड टू हेड आंकड़े

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल