1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर रचा इतिहास, सचिन-द्रविड़ की जोड़ी छूट गई पीछे

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर रचा इतिहास, सचिन-द्रविड़ की जोड़ी छूट गई पीछे

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 30, 2025 02:10 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 02:14 pm IST

Virat Kohli and Rohit Sharma: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर रांची में पहले ODI में उतरने के साथ ही नया कीर्तिमान बना दिया। रोहित और विराट की जोड़ी भारत की नंबर-1 जोड़ी बन गई।

Rohit Sharma and Virat Kohli- India TV Hindi
रोहित शर्मा और विराट कोहली Image Source : AP

Virat Kohli and Rohit Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में आमने-सामने हैं। रांची में खेले जा रहे पहले ODI मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे। रोहित और जायसवाल ने मिलकर तेजी से रन जोड़े। हालांकि, चौथे ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल अपना विकेट खो बैठे। जायसवाल ने 18 रन बनाए। उन्हें नांद्रे बर्गर ने अपना शिकार बनाया। पहला विकेट गिरने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली साथी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ देने के लिए मैदान पर उतरे। इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से नया इतिहास बन गया।

सचिन-द्रविड़ की जोड़ी का रिकॉर्ड ध्वस्त

दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ी बन गई है। विराट-रोहित की जोड़ी ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने एक साथ भारत के लिए 391 मैच खेले थे। अब रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी के नाम यह बड़ा कीर्तिमान दर्ज हो गया है। रांची में खेला जा रहा पहला ODI मैच रोहित और विराट का एक साथ 392वां मैच है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ी

  • रोहित शर्मा और विराट कोहली - 392
  • सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ - 391
  • राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली - 369
  • सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले - 367
  • सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली - 341

विराट और रोहित लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दोनों खिलाड़ियों ने भले ही T20I क्रिकेट और टेस्ट को अलविदा कह दिया हो लेकिन ODI क्रिकेट में अभी भी एक्टिव हैं। इसी साल दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। वहीं, पिछले साल बारबाडोस में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। अब दोनों खिलाड़ियों की नजरें साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करने पर टिकी हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें:

T20 क्रिकेट में बन गया 300 से ज्यादा का स्कोर, भारतीय सरजमीं पर दूसरी बार हुआ ऐसा

18 छक्के-चौके, अभिषेक शर्मा ने महज 32 गेंदों में ठोकी सेंचुरी, मोहम्मद शमी की जमकर की धुनाई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल