1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 क्रिकेट में बन गया 300 से ज्यादा का स्कोर, भारतीय सरजमीं पर दूसरी बार हुआ ऐसा

T20 क्रिकेट में बन गया 300 से ज्यादा का स्कोर, भारतीय सरजमीं पर दूसरी बार हुआ ऐसा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 30, 2025 12:14 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 12:15 pm IST

भारतीय सरजमीं पर T20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा देखने को मिला है। पंजाब की टीम ने T20 क्रिकेट मैच में 300 से ज्यादा रनों का स्कोर बना दिया है।

abhishek sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : PTI

Punjab vs Bengal: T20 क्रिकेट में 200 या 250 रन बनना अब आम बात हो चुकी है लेकिन 300 रन बनाना किसी भी टीम के लिए अब भी बहुत मुश्किल होता है। यही वजह है कि T20 क्रिकेट में अब तक सिर्फ कुछ मौकों पर ही यह स्कोर बना है। T20 क्रिकेट में नेपाल की टीम ने पहली बार साल 2023 में 300 रनों से ज्यादा का स्कोर बनाया था। अब भारत में इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला है।

दरअसल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में पंजाब की टीम ने बंगाल के खिलाफ तहलका मचा दिया है। पंजाब की टीम ने अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत 300 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए। अभिषेक शर्मा ने 52 गेंदों पर 148 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 310 रन बनाए। अभिषेक ने अपने धमाकेदार शतक में 8 चौके और 16 छक्के जड़े।

5वीं बार हुआ ऐसा

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने 300 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले बड़ौदा की टीम ने 5 दिसंबर 2024 को सिक्किम के खिलाफ 5 विकेट खोकर 314 रनों का स्कोर खड़ा किया था। यह T20 क्रिकेट का सबसे बडा स्कोर भी है। T20 क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने 300 से ज्यादा रनों का आंकड़ा पार किया हो। T20I इंटरनेशनल में तीन बार 300 से ज्यादा का स्कोर अब तक बन चुका है।

T20 क्रिकेट में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली टीमें

  • बड़ौदा - 349/5
  • जिम्बाब्वे - 344/4
  • नेपाल - 314/3
  • पंजाब - 310/5
  • इंग्लैंड - 304/2

पहले विकेट के लिए हुई 200+ रनों की साझेदारी

पंजाब के लिए अभिषेक शर्मा ने जहां शतक जड़ा। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली। अभिषेक और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए 205 रनों की साझेदारी हुई। रमनदीप सिंह ने 39 जबकि सनवीर सिंह ने 22 रनों का योगदान दिया। बंगाल के लिए आकाशदीप ने 2 विकेट हासिल किए। मोहम्मद शमी और सक्षिम चौधरी और प्रदीप्त प्रमाणिक ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: रोहित शर्मा लगा सकते हैं रिकॉर्ड्स की झड़ी, खतरे में सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा कीर्तिमान

श्रेयस अय्यर चोटिल अब नंबर-4 पर कौन उतरेगा, इन 2 प्लेयर्स के बीच टक्कर; जानें किसका रिकॉर्ड बेहतर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल