1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA, 1st ODI: LIVE STREAMING: धवन की कप्तानी में आज से वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, कब, कहां और कैसे देखें लाइव

IND vs SA, 1st ODI: LIVE STREAMING: धवन की कप्तानी में आज से वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, कब, कहां और कैसे देखें लाइव

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Oct 05, 2022 01:11 pm IST,  Updated : Oct 06, 2022 06:23 am IST

IND vs SA, 1st ODI: LIVE STREAMING: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाएगी तीन मैचों की वनडे सीरीज।

IND vs SA, 1st ODI: LIVE STREAMING- India TV Hindi
IND vs SA, 1st ODI: LIVE STREAMING

Highlights

  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाएगा वनडे सीरीज
  • तीन मैचों की होगी श्रृंखला
  • शिखर धवन करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

IND vs SA, 1st ODI: LIVE STREAMING: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद अब बारी है वनडे सीरीज की। दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। हालांकि वर्ल्ड कप में शामिल होने वाली टीम इंडिया का कोई भी मुख्य खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका अपनी पूरी टीम के साथ यहां उतरेगी। भारत की कमान जहां शिखर धवन संभालेंगे तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बावुमा के हाथ में ही होगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण से जुड़ी सारी अहम जानकारियां...

कब खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच आज गुरुवार (6 अक्टूबर) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का टॉस दोपहर 1 बजे और मैच की पहली गेंद 1:30 बजे डाली जाएगी।

किस चैनल पर देखा जा सकता है मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देखे जा सकते हैं।

कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके साथ मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और ताजा अपडेट https://www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ी जा सकती है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज (उपकप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, यानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल