1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मैच से पहले फैंस के लिए आई बुरी खबर, पहले टी20 पर मंडराया बड़ा खतरा!

IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मैच से पहले फैंस के लिए आई बुरी खबर, पहले टी20 पर मंडराया बड़ा खतरा!

 Written By: Mohid Khan
 Published : Dec 10, 2023 12:35 pm IST,  Updated : Dec 10, 2023 12:35 pm IST

India vs South Africa: डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

ind vs sa- India TV Hindi
भारत-साउथ अफ्रीका पहला टी20 Image Source : PROTEAS MEN TWITTER

India vs South Africa 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आज डरबन के मैदान पर आमने-सामने होगीं। दोनों टीमों के बीच डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेजा जाएगा।  ये मुकाबला  भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। बता दें लंबे समय के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर टी20 सीरीज खेलनी वाली है। लेकिन सीरीज के शुरुआती मैच से पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। 

साउथ अफ्रीका से फैंस के लिए आई बुरी खबर

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच डरबन में खेले जाने वाले मैच पर बारिश की खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो भारत-साउथ अफ्रीका पहले टी20 मैच के दौरान 75 फीसदी बारिश के आसार हैं। Accuweather App के मुताबिक, रविवार को डरबन के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। ऐसे में मैच शुरू होने से पहले और मैच के दौरान भी बारिश हो सकती है। वहीं, डरबन का तापमान तकरीबन 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

डरबन में टीम इंडिया के शानदार आंकड़े 

टीम इंडिया ने डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक 5 टी20 मैच खेले हैं। खास बात ये है कि टीम इंडिया ने इनमें से एक भी मैच नहीं हारा है।  इन 5 मैचों में से टीम इंडिया ने 4 मैचों में जीत हासिल की है और 1 मैच बेनतीजा रहा है। भारत ने साल 2007 में पाकिस्तान को बॉल आउट में 3-0 से हराया था, ये मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था। 

दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका में दोनों टीमों के बीच 7 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 5 टी20 मैच जीते हैं और 2 मैचों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों का अभी तक 24 बार आमना-सामना हुआ है। इनमें से टीम इंडिया ने 13 बार बाजी मारी है और 10 मैच साउथ अफ्रीका के नाम रहे हैं। एक मैच बेनतीजा भी रहा है। 

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया सीरीज का स्टार साउथ अफ्रीका के खिलाफ बैठेगा बाहर! सूर्या लेने वाले हैं ये बड़ा फैसला

Rohit Sharma: खतरे में रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड, IND vs SA टी20 सीरीज में हो सकता है चकनाचूर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल