1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: 4, 4, 6, 6, 1...; दिनेश कार्तिक ने आखिरी 5 गेंदों पर मचाई धूम, बतौर फिनिशर फिर हुए सुपरहिट

IND vs SA: 4, 4, 6, 6, 1...; दिनेश कार्तिक ने आखिरी 5 गेंदों पर मचाई धूम, बतौर फिनिशर फिर हुए सुपरहिट

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jun 12, 2022 09:25 pm IST,  Updated : Jun 12, 2022 09:25 pm IST

दिनेश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 21 गेंदों पर नाबाद 30 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके व दो छक्के शामिल थे।

दिनेश कार्तिक ने 21...- India TV Hindi
दिनेश कार्तिक ने 21 गेंदों पर खेली 30 रनों की शानदार पारी Image Source : TWITTER

Highlights

  • दिनेश कार्तिक ने 21 गेंदों पर खेली 30 रनों की पारी
  • कार्तिक के शानदार फिनिश से भारत ने बनाए 6 विकेट पर 148 रन
  • कार्तिक ने आखिरी पांच गेंदों पर लगाए दो चौके और दो छक्के

दिनेश कार्तिक की साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में तीन साल बाद इंटरनेशनल टीम में वापसी हुई है। पहले मुकाबले में तो उन्हें सिर्फ 2 गेंदें ही खेलने का मौका मिला था। लेकिन रविवार 12 जून को कटक में दूसरे टी20 के दौरान उन्होंने साबित कर दिया कि उन्हें क्यों शानदार फिनिशर कहा जाता है। उन्होंने इस मुकाबले में 21 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली और खराब शुरुआत के बाद भारत के स्कोर को कड़ी मशक्कत के बाद 148 तक पहुंचाया।

दरअसल भारतीय टीम ने 98 रन पर पांच और 112 पर 6 विकेट गंवा दिए थे। 16वें ओवर में क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए थे दिनेश कार्तिक। उनकी शुरुआत बेहद धीमी थी, गेंद उनके बल्ले से टाइम नहीं हो रही थी। उनका बल्ला चलते-चलते रुक जा रहा था। वह पूरा शॉट नहीं खेल पा रहे थे। 16 गेंदों पर उन्होंने रन बनाए थे सिर्फ 9 और भारत का स्कोर था 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन। इसके बाद उनका बल्ला चला और उन्होंने आखिरी पांच गेंदों पर 21 रन ठोक दिए।

4, 4, 6, 6, 1... कुछ यूं कार्तिक ने बदला गियर!

18.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर काफी कम था और टोटल स्कोर 130 से ऊपर जाता नहीं दिख रहा था। उसके बाद दिनेश कार्तिक ने अपना गियर बदला और 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगा दिए। फिर आखिरी ओवर की पहली गेंद पर हर्षल पटेल ने चौका लगाया और दूसरी गेंद डॉट हो गई। इसके बाद अगली गेंद पर कार्तिक ने दूसरे रन से मना किया और एक रन लेकर हर्षल के पास स्ट्राइक अपने पास वापस ली। इसके बाद उन्होंने अगली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाए। हालांकि आखिरी गेंद पर वह सिर्फ एक रन ले पाए।

दिनेश कार्तिक ने पहली 16 गेंदों पर 9 रन बनाए थे फिर अगली पांच गेंदों पर उन्होंने 21 रन ठोक दिए। वह 21 गेंदों पर 30 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत का स्कोर 20 ओवर के बाद 150 के नजदीक 148 तक पहुंच गया। आखिरी 8 गेंदों पर भारतीय पारी में 26 रन बने। वहीं कार्तिक ने एक बार फिर दिखा दिया कि उन्हें बतौर फिनिशर क्यों सुपरहिट माना जाता है। हाल ही में आईपीएल 2022 में भी उन्हें सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन चुना गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल