1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: गेंदबाज या बल्लेबाज, डरबन की पिच पर कौन मारेगा बाजी? दूसरे T20I में वापसी की तलाश में टीम इंडिया

IND vs SA: गेंदबाज या बल्लेबाज, डरबन की पिच पर कौन मारेगा बाजी? दूसरे T20I में वापसी की तलाश में टीम इंडिया

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 19, 2026 04:30 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 05:37 pm IST

IND vs SA, 2nd T20I: भारतीय महिला टीम दूसरे T20I मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी।

IND vs SA- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका Image Source : BCCI

SA-W vs IND-W 2nd T20I pitch report: पहले T20 मुकाबले में आखिरी ओवर तक रोमांच देखने को मिला, लेकिन जीत साउथ अफ्रीका महिला टीम के नाम रही। अब पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जाना है, जहां भारतीय महिला टीम जोरदार वापसी के इरादे से उतरेगी। लेकिन सवाल यह है कि क्या पिच उनका साथ देगी या फिर मेजबान टीम को एक बार फिर फायदा मिलेगा?

पहले मैच में भारतीय टीम ने 157/7 का स्कोर खड़ा किया था, जिसे साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हासिल कर लिया। लौरा वोल्वाड्ट (51) और एनेरी डर्कसेन (नाबाद 44) की शानदार पारियों ने मैच भारत से छीन लिया। हालांकि, हार के बावजूद भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 13 रन की छोटी पारी के दौरान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के लिए T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी (मेन्स और वूमेन्स दोनों) बन गईं। मंधाना अब 4244 रन के साथ शीर्ष पर हैं। अब मंधाना और टीम इंडिया की नजरें दूसरे मुकाबले में वापसी कर सीरीज बराबर करने पर होंगी।

किंग्समीड, डरबन पिच रिपोर्ट

डरबन के किंग्समीड मैदान की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां अच्छी गति और उछाल देखने को मिलती है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को स्विंग का सामना करना पड़ता है। अगर बल्लेबाज शुरुआती मुश्किल दौर निकाल लेते और अपना विकेट बचाने में सफल रहते हैं, तो स्कोरबोर्ड पर काफी रन लगा सकते हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजों को इस पिच पर ज्यादा मदद नहीं मिलती।

किंग्समीड, डरबन के आंकड़ें

  • कुल T20I मैच: 25
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 13
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 10
  • पहली पारी का औसत स्कोर: 156
  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 138
  • सबसे बड़ा स्कोर: 226/6 (ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका)
  • सबसे छोटा स्कोर: 73/10 (केन्या बनाम न्यूजीलैंड)
  • सबसे सफल रन चेज: 191/5 (ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका)
  • सबसे कम स्कोर डिफेंड: 125/6 (साउथ अफ्रीका महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला)

दोनों टीमों का स्क्वॉड

साउथ अफ्रीका महिला टीम: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लूस, ताज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलेलेको म्लाबा, अयांडा हलुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स।

भारतीय महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अनुश्का शर्मा, उमा छेत्री, भारती फुलमाली, क्रांति गौड़।

यह भी पढ़ें

मोहम्मद रिजवान छोड़ देंगे क्रिकेट? PSL में खराब फॉर्म के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने ये क्या कह दिया

CSK को किसकी नजर लगी? अब आयुष म्हात्रे हुए इंजरी का शिकार, कप्तान की बढ़ी टेंशन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल