1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 651 दिन के बाद हुई स्टार खिलाड़ी की वापसी, इन प्लेयर्स को नहीं मिला मौका

IND vs SA: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 651 दिन के बाद हुई स्टार खिलाड़ी की वापसी, इन प्लेयर्स को नहीं मिला मौका

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 14, 2025 09:25 am IST,  Updated : Nov 14, 2025 09:25 am IST

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में पहले से कई बदलाव होने की चर्चा को देखा जा रहा था, जिसमें टॉस होने के साथ कुछ बड़े फैसले भी देखने को मिले। भारतीय टीम इस मुकाबले में चार स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी है, जिसमें तीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वहीं लंबे समय के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल की वापसी देखने को मिली है।

अक्षर पटेल 651 दिन बाद खेलेंगे टेस्ट मुकाबला

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में जब टॉस के बाद प्लेइंग 11 का खुलासा किया तो उसमें कुल तीन स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ियों को जगह मिली हुई है। इसमें रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के अलावा अक्षर पटेल को भी जगह मिली है। पिछले काफी समय से टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा रहने वाले अक्षर पटेल को 651 दिनों के बाद टेस्ट मुकाबला खेलने का मौका मिला है, इससे पहले अक्षर ने साल 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच मुकाबला खेला था। अक्षर पटेल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें वह 19.35 के औसत से 55 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

ऋषभ पंत की भी हुई वापसी

इंग्लैंड के दौरे पर चोटिल होने के बाद से बाहर चल रहे टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वापसी देखने को मिली है। पंत की जहां वापसी हुई तो वहीं प्लेइंग 11 में ध्रुव जुरेल अपनी जगह को बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा पिछले टेस्ट मुकाबले में खेलने वाले साई सुदर्शन को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जिसके पीछे बड़ी वजह उनका अब तक उम्मीद के अनुसार बेहतर प्रदर्शन ना कर पाना रहा है।

कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में कैसा रहेगा पांचों दिन का मौसम का हाल, क्या बारिश डालेगी खलल; जानें वेदर रिपोर्ट

India vs South Africa LIVE Streaming: फ्री में लाइव मैच देखने का ये है आसान तरीका, एक भी पैसा नहीं होगा खर्च

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल