1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: ऋषभ पंत का कैसा है बतौर कप्तान रिकॉर्ड, टीम इंडिया की इतनी बार संभाल चुके हैं कप्तानी

IND vs SA: ऋषभ पंत का कैसा है बतौर कप्तान रिकॉर्ड, टीम इंडिया की इतनी बार संभाल चुके हैं कप्तानी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 21, 2025 09:04 am IST,  Updated : Nov 21, 2025 09:04 am IST

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत संभाल सकते हैं।

Rishabh Pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 22 नवंबर से खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मुकाबले को अफ्रीकी टीम ने तीन दिनों के अंदर 30 रनों से अपने नाम करने के साथ 1-0 की बढ़त हासिल की हुई है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये मैच अब काफी अहम हो गया है, जिसमें उनकी नजरें सीरीज को बराबरी पर खत्म करने पर रहने वाली हैं। भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल की जगह पर स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत संभालते हुए दिख सकते हैं। गिल कोलकाता टेस्ट मैच में गर्दन में खिंचाव की समस्या सामने आने के बाद मुकाबले के बीच बाहर हो गए थे, वहीं उनके गुवाहाटी टेस्ट में भी खेलने की उम्मीद ना के बराबर है।

पंत ने अब तक 5 इंटरनेशनल मैचों में की है कप्तानी

ऋषभ पंत की गिनती मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अब तक काफी शानदार देखने को मिला है। पंत ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी 5 मुकाबलों में संभाली है, जिसमें सभी टी20 मुकाबले हैं। इसमें से पंत की कप्तानी में भारतीय टीम ने जहां 2 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा एक मैच रद्द रहा है। ऐसे में गुवाहाटी टेस्ट मैच में ऋषभ पंत यदि टीम इंडिया की कप्तानी संभालते हैं तो पहली बार इस फॉर्मेट में ये जिम्मेदारी निभाएंगे। पंत ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साल 2017-18 के रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान दिल्ली टीम की 5 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 2 मैचों में जहां टीम को जीत हासिल हुई तो वहीं 1 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए।

इस मामले में बन सकते हैं सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी

अभी तक टेस्ट फॉर्मेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टीम की कप्तानी सिर्फ एमएस धोनी ने संभाली है, ऐसे में यदि ऋषभ पंत गुवाहाटी टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी संभालते हैं तो वह भारतीय क्रिकेट में अब तक के सिर्फ दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे जिनको टेस्ट में कप्तानी करने का मौका मिला है। बता दें कि शुभमन गिल के गुवाहाटी टेस्ट में खेलने या ना खेलने को लेकर फैसला 21 नवंबर की शाम को होने वाले उनके फिटनेस टेस्ट के बाद में लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: शुभमन गिल ही नहीं, इस खिलाड़ी के खेलने पर भी फंसा पेंच, जानें कब होगा आखिरी फैसला

गुवाहाटी की पिच दोनों टीमों के लिए चुनौती, इस मामले में भारत थोड़ा आगे; दिग्गज ने कही ये बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल