1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: पहली बार टीम इंडिया इस स्टेडियम में खेलेगी टेस्ट मुकाबला, अब तक यहां हुए हैं इतने इंटरनेशनल मैच

IND vs SA: पहली बार टीम इंडिया इस स्टेडियम में खेलेगी टेस्ट मुकाबला, अब तक यहां हुए हैं इतने इंटरनेशनल मैच

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 19, 2025 08:18 am IST,  Updated : Nov 19, 2025 08:18 am IST

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 22 नवंबर से खेला जाएगा। इस ग्राउंड पर पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा।

IND vs SA 2nd Test Match, Barsapara Cricket Stadium- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम Image Source : PTI

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीकी टीम ने 30 रनों से जीत हासिल की। इस टेस्ट सीरीज का अब दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया है, जिसमें टीम इंडिया पहली बार सफेद जर्सी पहनकर यहां पर खेलने उतरेगी। भारतीय टीम ने गुवाहाटी के इस स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल और वनडे मुकाबला जरूर खेला है। ऐसे में सभी की नजरें इस मैदान की पिच पर भी रहने वाली हैं। वहीं इस मैच में सेशन को लेकर भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसमें पहले टी-ब्रेक लिया जाएगा तो वहीं इसके बाद लंच ब्रेक होगा।

अब तक यहां पर खेले गए हैं कुल 6 इंटरनेशनल मैच

गुवाहाटी में स्थित बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम साल 2012 में बनकर तैयार हुआ था, जिसमें यहां पर पहला इंटरनेशनल मैच साल 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के रूप में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को एकतरफा 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने अब तक यहां पर 4 टी20 इंटरनेशनल और 2 वनडे मुकाबले खेले हैं। इन 6 मैचों में से टीम इंडिया को तीन मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। भारतीय टीम पिछली बार यहां पर इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 में खेला था, जिसमें उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

अब तक यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए दिखी है मुफीद

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक लिमिटेड ओवर्स के इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पिच को लेकर बात की जाए तो वह बल्लेबाजी के लिए अधिक मुफीद दिखी है। 6 इंटरनेशनल मैचों में कुल 8 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी बल्लेबाजी के माकूल पिच की उम्मीद की जा सकती है। कोलकाता टेस्ट मैच में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद से लगातार पिच को लेकर काफी चर्चा भी देखने को मिली है। भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर 1-1 से इस टेस्ट सीरीज को बराबरी पर खत्म करने पर रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

भारत के लिए आई अच्छी खबर, कप्तान गिल को लेकर साफ हो गया मामला, स्क्वॉड में धाकड़ ऑलराउंडर की एंट्री

IND vs SA: भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने चली बड़ी चाल, धुरंधर गेंदबाज को टीम में किया शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल