Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: भारतीय टीम का घर पर कैसा है साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड, अब तक मिली है इतने मैचों में जीत

IND vs SA: भारतीय टीम का घर पर कैसा है साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड, अब तक मिली है इतने मैचों में जीत

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
Published : Nov 29, 2025 01:29 pm IST, Updated : Nov 29, 2025 01:29 pm IST

IND vs SA: भारतीय टीम को 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच रांची के स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने घर पर अब तक अफ्रीका के खिलाफ 32 वनडे मैच खेले हैं।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम को 30 नवंबर से घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। टीम इंडिया की कोशिश हाल में खत्म हुई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हार के बाद वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर इसे जीतने पर होगी। भारतीय टीम का साल 2025 में वनडे में प्रदर्शन तो बेहतर देखने को मिला है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं साउथ अफ्रीका से भारतीय टीम को घर पर वनडे में भी काफी कड़ी टक्कर मिलते हुए देखने को मिली है, ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये वनडे सीरीज आसान नहीं रहने वाली है।

घर पर अफ्रीका के खिलाफ खेले हैं अब तक 32 वनडे मुकाबले

टीम इंडिया ने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक 32 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 18 मुकाबलों में जहां जीत हासिल हुई है तो वहीं 14 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम इंडिया को आगामी सीरीज अपने नाम करने के लिए काफी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। भारतीय टीम ने घर पर अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 9 वनडे सीरीज खेली है, जिसमें से 6 को जहां वह अपने नाम करने में कामयाब रही तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने 2 सीरीज को अपने नाम किया है, इसके अलावा एक सीरीज बराबरी पर खत्म हुई। टीम इंडिया ने घर पर अफ्रीका के खिलाफ अपनी पिछली वनडे सीरीज साल 2022-23 में तीन मैचों की खेली थी, जिसे वह 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। वहीं साउथ अफ्रीका ने भारत में अपनी पिछली वनडे सीरीज साल 2015-16 में जीती थी, जब उन्होंने 5 मैचों की सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया था।

अफ्रीका ने अब तक खेले भारत में 55 वनडे मैच

साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत में टीम इंडिया के अलावा वनडे में अन्य टीमों के खिलाफ भी मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके अब तक के रिकॉर्ड को देखा जाए तो कुल 55 मैचों में खेलते हुए वह 31 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। साउथ अफ्रीका की टीम को इस दौरान 23 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बराबरी पर खत्म हुआ है। ऐसे में टीम इंडिया इस वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को हल्के में लेने की गलती नहीं करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें

IND vs SA 1st ODI: टीम इंडिया ने रांची में खेले हैं अब तक 6 वनडे मैच, इतने मैचों में करना पड़ा हार का सामना

टेम्बा बावुमा हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement