1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 3 साल का लंबा इंतजार होगा खत्म, ODI मैच की मेजबानी के लिए तैयार ये शहर, आखिरी बार NZ से हुआ था सामना

3 साल का लंबा इंतजार होगा खत्म, ODI मैच की मेजबानी के लिए तैयार ये शहर, आखिरी बार NZ से हुआ था सामना

 Written By: Vanson Soral
 Published : Dec 01, 2025 07:37 am IST,  Updated : Dec 01, 2025 07:37 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे ODI मैच में सीरीज जीतने के इरादे से साउथ अफ्रीका का सामना करेगी। रांची में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी।

IND vs SA- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

IND vs SA, 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को ODI सीरीज का आगाज हुआ। रांची में खेले गए पहले ODI मैच में भारत ने विराट कोहली के धमाकेदार शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया। इस तरह टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला ऐसे मैदान पर खेला जाएगा, जो पिछले 3 सालों से ODI मैच का इंतजार कर रहा है। हालांकि, यह लंबा इंतजार 3 दिसंबर को दूसरे मैच के साथ खत्म हो जाएगा।

3 साल बाद खेला जाएगा इंटरनेशनल मैच 

दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर लगभग 3 सालों से कोई ODI मैच नहीं खेला गया है। यहां आखिरी ODI मुकाबला 21 जनवरी 2023 को खेला गया था, जिसमें भारत की टक्कर न्यूजीलैंड से हुई थी। तब टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में थी। उस मैच में रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। अब भारतीय टीम केएल राहुल की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम से लोहा लेती नजर आएगी।

भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम के आखिरी मैच की बात की जाए तो यहां 1 दिसंबर 2023 को T20I मुकाबला खेला गया था। इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से मात दी थी। अब 2 साल बाद रायपुर का स्टेडियम इंटरनेशनल मैच का गवाह बनने जा रहा है। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता 65000 है। सीटिंग कैपेसिटी के हिसाब से यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। ऐसे में यहां भारी तादाद में फैंस के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

भारत: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल। 

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडन मारक्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी , रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन। 

यह भी पढ़ें:

ऑक्शन में जमकर लगी बोली, मोहम्मद नईम बने सबसे महंगे खिलाड़ी, पीयूष चावला रहे अनसोल्ड

साउथ अफ्रीका ने हारकर भी किया करिश्मा, ODI क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल