1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: क्या अक्षर को बाहर करना पड़ा भारी? वाशिंगटन सुंदर को लेकर कोच ने कही बड़ी बात

IND vs SA: क्या अक्षर को बाहर करना पड़ा भारी? वाशिंगटन सुंदर को लेकर कोच ने कही बड़ी बात

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 23, 2026 10:51 am IST,  Updated : Feb 23, 2026 11:33 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को सुपर-8 में जाकर पहली हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

Washington Sundar and Axar Patel- India TV Hindi
वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल Image Source : AFP, PTI

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन ने सबको चौंका दिया। उपकप्तान अक्षर पटेल को बाहर बैठाकर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को 76 रन से हार झेलनी पड़ी और अब इस फैसले पर सवाल खड़े हो गए हैं। मैच के बाद टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रायन टेन डेशकाटे ने इस सिलेक्शन के पीछे की रणनीति का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि टीम कॉम्बिनेशन और साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज होने की वजह से यह फैसला लिया गया।

कोच के मुताबिक, काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया गया कि साउथ अफ्रीका के लिए सबसे बड़े खतरे क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन और डेविड मिलर होंगे। ये तीनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। ऐसे में टीम ने ऑफ स्पिन विकल्प को प्राथमिकता दी, जो पावरप्ले में उपयोगी साबित हो सके। रायन टेन ने कहा कि जब आपके पास दो विकल्प हों, तो किसी एक को चुनना ही पड़ता है। हमें लगा कि वॉशिंगटन पावरप्ले में प्रभावी गेंदबाजी कर सकते हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े?

पावरप्ले में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ सुंदर का रिकॉर्ड अक्षर से बेहतर है। सुंदर ने 57 पारियों में 23 विकेट लिए हैं, जबकि अक्षर ने 62 पारियों में 14 विकेट। हालांकि, मिडिल ओवर्स में तस्वीर उलट जाती है। अक्षर का रिकॉर्ड यहां ज्यादा प्रभावशाली है। अक्षर ने 79 पारियों में 63 विकेट झटके हैं। वहीं सुंदर ने 48 पारियों में 23 विकेट लिए हैं। इस मैच में जब वरुण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए, तब मिडिल ओवर्स में भारत के पास सीमित विकल्प बचे। सुंदर ने बीच के ओवरों में सिर्फ दो ओवर फेंके और 17 रन दिए। वो कोई विकेट भी नहीं ले सके। स्पेशलिस्ट का मानना है कि अगर अक्षर खेलते, तो मिडिल ओवर्स में चार ओवर डालकर साउथ अफ्रीका की रफ्तार पर अंकुश लगा सकते थे।

साउथ अफ्रीका ने दर्ज की शानदार जीत

साउथ अफ्रीका के एक समय 20 रन पर 3 बल्लेबाज आउट हो चुके थे, लेकिन फिर डेविड मिलर ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस तरह साउथ अफ्रीका ने मुश्किल स्थिति से वापसी करते हुए भारत पर दबाव बना दिया। बीच के ओवर्स में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए और फिर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर बनाते हुए शानदार जीत दर्ज की। 

यह भी पढ़ें:

साउथ अफ्रीका से हारने के बाद क्या होगा टीम में बदलाव? कोच ने संजू सैमसन को लेकर दिया बड़ा हिंट

डेविड मिलर ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ किया बड़ा कारनामा, मैक्सवेल का कीर्तिमान हो गया ध्वस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल