IND vs SA 4th T20I Live Updates: भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच में आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में अभी तक पहले तीन मैचों में साउथ अफ्रीकी महिला टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने तीनों मैचों को जीतने के साथ सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने अब सीरीज के बाकी बचे 2 मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर अपने सम्मान को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है।
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच में इस सीरीज का चौथा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीका टीम की कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं तो वहीं मे अफ्रीकी टीम ने भी 2 बदलाव किए हैं।
यहां पर देखिए टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय महिला टीम - स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर।
साउथ अफ्रीका महिला टीम - लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स।